img-fluid

विजयादशमी आज : राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी बधाई, कहा- विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें देशवासी

October 20, 2026

नई दिल्ली। आज विजयादशमी (Vijayadashami) है। इस मौके पर राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इस मौके पर कामना की गई कि उल्लास और विश्वास का यह पर्व हर व्यक्ति के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे।


  • राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
    राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व है। प्रभु श्रीराम को धर्म और नैतिक आचरण का साक्षात स्वरूप माना गया है। यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है।

    भारतीय संस्कृति, नैतिकता और कर्तव्य के आदर्शों पर आधारित है। प्रभु श्रीराम की विजय के इस त्योहार के दिन, सभी देशवासी यह संकल्प लें कि अपनी विरासत के उच्च आदर्शों पर चलते हुए विकसित भारत एवं समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों के सुख, आरोग्य और कल्याण की मंगलकामना की।

    पीएम मोदी ने क्या लिखा?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।’

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
    इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘आप सभी को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमारी आस्था, सभ्यता और सांस्कृतिक परंपरा का उत्सव भी है। मेरी ईश्वर से कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा समाज में सद्भाव और सौहार्द में अभिवृद्धि करे।

    विजयादशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है, हर साल शारदीय नवरात्रि के समापन पर मनाई जाती है। हिंदू चंद्र-सौर कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने के दसवें दिन आने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

    Share:

  • दशहरा 2026: आज होगा रावण के अहंकार का अंत, जानिए रावण दहन और शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त

    Tue Oct 20 , 2026
    नई दिल्ली. आज देशभर में दशहरा (Dussehra) मनाया जा रहा है. यह पर्व हर साल आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान राम (Lord Ram) ने रावण (Ravana) का वध कर देवी सीता (Goddess Sita) को उसकी कैद से आजाद कराया था. इस दिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved