img-fluid

पहले बल्ले से बरसे अराफात मिन्हास, फिर गेंद से उड़ाई इंग्लैंड की धज्जियां, पाकिस्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

October 21, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan cricket team)को युवा ऑलराउंडर अराफात मिन्हास(All-rounder Arafat Minhas) के रूप में एक ऐसा खिलाड़ी मिला है जिसने अपने दमदार प्रदर्शन से इंग्लैंड की मजबूत टीम(England’s strong team) को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में 21 वर्षीय मिन्हास ने पहले बल्ले से 59 रन की अहम पारी खेली और फिर गेंदबाजी में छह विकेट चटकाकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को तहस नहस कर दिया। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और मिन्हास ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

20 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पारी की पहली ही गेंद पर गस एटकिंसन ने फखर जमां को आउट कर दिया। सैम अयूब भी केवल आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबर आजम ने 52 गेंदों पर 34 रन बनाए लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। सलमान अली आगा भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने महज 59 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी।

ऐसे समय में हसन नवाज और साद बेग ने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। दोनों बल्लेबाजों ने उपयोगी साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने का प्रयास किया। साद बेग ने 35 रन बनाए जबकि हसन नवाज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों पर 79 रन ठोक दिए। उनकी पारी में पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। हसन नवाज के आउट होने के बाद अराफात मिन्हास ने मोर्चा संभाला और 58 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए और फहीम अशरफ के साथ सातवें विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की। फहीम ने 25 गेंदों पर 39 रन बनाकर पाकिस्तान की रन गति तेज की। कप्तान शाहीन आफरीदी के उपयोगी योगदान से पाकिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 302 रन बनाए।

303 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत की। टॉम बैंटन और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। डकेट ने 45 रन बनाए जबकि बैंटन ने 53 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। हारिस रऊफ ने डकेट को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके बाद अराफात मिन्हास ने बैंटन को पवेलियन भेज दिया। मिन्हास ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को भी केवल पांच रन पर आउट कर दिया। इसके बाद इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाने लगी। जो रूट ने 33 रन बनाए लेकिन नसीम शाह ने उन्हें बोल्ड कर दिया। हारिस रऊफ ने सैम करन को 27 रन पर आउट करके इंग्लैंड की मुश्किलें और बढ़ा दीं।


  • इसके बाद अराफात मिन्हास पूरी तरह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी हो गए। उन्होंने जॉर्डन कॉक्स और जेमी ओवर्टन को आउट करने के बाद विल जैक्स और आदिल राशिद के विकेट भी झटक लिए। इस तरह उन्होंने छह विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मिन्हास ने 8.4 ओवर में केवल 40 रन देकर छह विकेट हासिल किए। हारिस रऊफ को दो और नसीम शाह को एक विकेट मिला। इंग्लैंड की पूरी टीम 38.4 ओवर में 215 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान ने मुकाबला 87 रन से जीत लिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अराफात मिन्हास ने साबित कर दिया कि वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए भविष्य में एक अहम ऑलराउंडर बन सकते हैं।

    Share:

  • वैभव सूर्यवंशी को अभी करना होगा इंतजार, मुरली कार्तिक ने समझाई टीम इंडिया की हकीकत, संजू-अभिषेक को हटाना आसान नहीं

    Wed Oct 21 , 2026
    नई दिल्ली। आईपीएल(IPL) में अपने बल्ले से तहलका मचाकर दुनियाभर में चर्चा बटोरने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi) के सामने अब एक नई चुनौती खड़ी है। कम उम्र में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन (Record-breaking performance)करने के बाद हर क्रिकेट प्रेमी उन्हें भारतीय टीम की जर्सी में खेलते देखना चाहता है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved