img-fluid

अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा तंज- ‘अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं आने वाला, आप विदेश में बैठे हैं’

October 22, 2026

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेता (Congress leader) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला बोलते हुए कहा, ‘अगले 30 साल ( next 30 years) तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है.’ अमित शाह ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश (abroad) में कहीं बैठे हैं. आप वहां क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है. शाह ने आगे कहा, ‘एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइए… मेरी बात सुनकर रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है.’


  • बता दें, गुरुवार को अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ₹8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. शाह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता. जहां से चुनकर आए हैं. वहां के लोगों के लिए काम कीजिए. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार NDA की सरकार बनेगी.

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर PM मोदी तक, करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को समझते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत करते हैं.

    यमुना का ही उदाहरण ले लीजिए. आपकी पार्टी की सरकार 30 साल रही, लेकिन आपने यमुना के लिए कुछ नहीं किया. यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना को स्वच्छ करने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है.

    Share:

  • लापरवाही की भेंट चढ़ा 7 करोड़ का धान!

    Thu Oct 22 , 2026
    पांच साल तक ओपन कैप में सड़ता रहा किसानों का अनाज, अब नीलामी की तैयारी जबलपुर। किसानों ने दिन-रात मेहनत कर अनाज पैदा किया, सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदा और फिर सरकारी एजेंसियों की निगरानी में वही अनाज खुले आसमान के नीचे सड़ता रहा। पांच साल तक धान का समय पर उठाव नहीं हुआ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved