img-fluid

महिदपुर पुलिस की सख्ती: दीपावली पर कार्बाइड गन, प्रतिबंधित पटाखों और अवैध विस्फोटकों की बिक्री पर रहेगी नजर

October 24, 2026

महिदपुर। दीपावली और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिदपुर पुलिस ने अभी से सख्ती शुरु कर दी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और राज्य शासन के निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कमलसिंह मंडलोई के नेतृत्व में महिदपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।



  • इस अभियान के तहत कार्बाइड गन, कार्बाइड लैम्प, प्रतिबंधित पटाखों और विस्फोटक सामग्रियों के अवैध भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस के अनुसार त्यौहारों के दौरान धड़ल्ले से इस्तेमाल होने वाली कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प गंभीर हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। इनके फटने से अचानक भयंकर विस्फोट, आगजनी और चेहरे, आंखों व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने का खतरा रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए महिदपुर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। इसके तहत हार्डवेयर दुकानों, फैब्रिकेशन शॉप और कैल्शियम कार्बाइड बेचने वाली सभी संदिग्ध दुकानों की लगातार चैकिंग की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस के जरिए कार्बाइड गन या खतरनाक सामग्री बेचने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस ई-कॉमर्स कंपनियों के गोदामों की जांच करने के साथ-साथ उनके स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेगी। ऑनलाइन माध्यम से कार्बाइड गन मंगवाने वाले खरीदारों की जानकारी जुटाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारी सीजन में बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त रहेगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों के समन्वय से पटाखों की दुकानों के लाइसेंस की जांच की जाएगी और निर्धारित सुरक्षा मानकों तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रतिबंधित पटाखों या विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण मिलने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सिर्फ कार्रवाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जन-जागरूकता पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। स्कूलों और पंचायतों में अभियान चलाकर बच्चों और आम नागरिकों को कार्बाइड गन, लैम्प और प्रतिबंधित पटाखों से होने वाले जानलेवा नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिदपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन खतरनाक वस्तुओं का उपयोग बिल्कुल न करें। यदि आपके आसपास कहीं भी इनका अवैध निर्माण, बिक्री या इस्तेमाल हो रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

    Share:

  • दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौके पर मौत

    Sat Oct 24 , 2026
    नई दिल्ली: खबर राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल एवं बालिका विद्यालय की है. यहां आज यानि शनिवार को एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने स्कूल परिसर के भीतर ही कथित तौर पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved