img-fluid

ग्वालियर में नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप; दो गिरफ्तार

October 25, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में धर्म परिवर्तन (Religion change) के लिए दबाव बनाने और कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल (Obscene photos ,videos go viral) करने की धमकी देने के मामले में एक नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके की तोमर कॉलोनी की बताई जा रही है। हमले में छात्रा के गले पर चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदनान खान और सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में मुख्य आरोपी अदनान खान पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसे कथित अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया।



  • छात्रा ने हमले के दौरान खुद को बचाने के लिए पीछे हटने की कोशिश की। इस दौरान चाकू उसके गले को छूता हुआ निकल गया, जिससे उसे चोट आई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।

    पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    माधौगंज थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अदनान खान और सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इंस्टाग्राम चैट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच

    पुलिस आरोपी और छात्रा के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत, मैसेज तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल कर सकती है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कथित आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल छात्रा को धमकाने के लिए किया गया था या नहीं।

    इसके अलावा, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कथित फोटो-वीडियो किसी अन्य व्यक्ति को भेजे गए थे या नहीं और घटना में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।

    पीड़िता नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

    Share:

  • गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: फ्लोरिडा में छह बच्चों समेत 12 घायल; तीन की हालत गंभीर

    Sun Oct 25 , 2026
    फ्लोरिडा. अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) राज्य के टालाहैसी में फ्लोरिडा एएंडएम यूनिवर्सिटी (Florida A&M University) के पास शनिवार को गोलीबारी (shooting) की घटना हुई। इसमें छह बच्चों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना विश्वविद्यालय के फुटबॉल स्टेडियम के पास हुई। उस समय विश्वविद्यालय में होमकमिंग वीकेंड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved