img-fluid

बेटा होने की भविष्यवाणी निकली गलत, पुजारी की गोली मारकर हत्या; पिता-बेटा गिरफ्तार

October 17, 2026

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में 81 वर्षीय पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस (UP Police) ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले पुजारी ने आरोपी परिवार में बेटा पैदा होने की भविष्यवाणी (Prediction) की थी, लेकिन घर में बेटी का जन्म हुआ। इसके बाद पुजारी और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में दोनों ने कथित तौर पर पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने और एक पड़ोसी को फंसाने की भी कोशिश की।

मृतक की पहचान स्वामी देवानंद भारती के रूप में हुई है। 13 अक्टूबर को भौराकलां थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर परिसर में उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही हाशिम और उसके बेटे जीशान को गिरफ्तार किया है।


  • बेटी पैदा होने के बाद पुजारी से हुआ था विवाद

    पुलिस पूछताछ के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले जीशान की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। गर्भावस्था के दौरान पुजारी स्वामी देवानंद भारती ने परिवार में बेटा होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन बेटी पैदा होने के बाद हाशिम और जीशान की पुजारी से कहासुनी हो गई।

    पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के बाद पिता-पुत्र ने पुजारी की हत्या की साजिश रची। 13 अक्टूबर की रात दोनों ने मंदिर परिसर में पुजारी को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित कीं।

    पड़ोसी को फंसाने के लिए रची साजिश

    पुलिस के मुताबिक, हाशिम और जीशान का गांव के हरेंद्र नाम के व्यक्ति से भी विवाद था। आरोप है कि दोनों ने इस विवाद का फायदा उठाकर हरेंद्र को हत्या के मामले में फंसाने की योजना बनाई।

    जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पड़ोसी देवेंद्र के मोबाइल फोन से हरेंद्र की तस्वीर हासिल की और उसे घटनास्थल पर फेंक दिया। पुलिस को मौके से हरेंद्र की फोटो मिली थी। आरोप है कि ऐसा करके जांच की दिशा भटकाने और शक हरेंद्र की ओर मोड़ने की कोशिश की गई।

    तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी

    हत्या के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाईं। पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच और यक्ष ऐप से मिली जानकारी के आधार पर मामले की पड़ताल आगे बढ़ाई गई। इसके बाद हाशिम और उसके बेटे जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस अधिकारी अक्षय संजय महाडिक के मुताबिक, आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    Share:

  • MP में दो सड़क हादसे, उज्जैन में बस खाई में गिरी, दो बाइक सवारों की मौत, मैहर में ट्रक चालक ने तोड़ा दम

    Sat Oct 17 , 2026
    उज्जैन/मैहर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों (Road accidents) में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। उज्जैन के माकड़ोन फंटे पर बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में शर्मा ट्रैवल्स की यात्रियों से भरी बस (Bus) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved