img-fluid

MP में नर्मदा किनारे हजारों वोटर ID कार्ड मिलने से हड़कंप, इंदौर राऊ विधानसभा के सबसे अधिक, कांग्रेस ने की FIR की मांग

October 26, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone District) के मंडलेश्वर (Mandaleshwar) में नर्मदा नदी के किनारे हजारों मतदाता पहचान पत्र (Voter Identity Card) मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इनमें ज्यादातर कार्ड इंदौर जिले की राऊ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े हैं। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने मंडलेश्वर थाने के सामने प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रशासन ने कार्ड जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड नदी किनारे कैसे और कब पहुंचे।

दरअसल, रविवार सुबह मंडलेश्वर के नर्मदा घाट पर निस्वार्थ सेवा समिति की ओर से सफाई अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे लावारिस हालत में बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र दिखाई दिए। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कार्ड एकत्रित कर पंचनामा तैयार किया। कार्डों की संख्या और उनके राऊ विधानसभा क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है, लेकिन पूरे मामले की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

कांग्रेस ने थाने के सामने प्रदर्शन कर मांगी FIR
मतदाता पहचान पत्र मिलने की जानकारी सामने आने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मंडलेश्वर थाने पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस को आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने के साथ मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

रवि नायक ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड नदी किनारे कैसे पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने नर्मदा नदी में तलाशी अभियान चलाने की मांग भी की, ताकि पता लगाया जा सके कि वहां और मतदाता पहचान पत्र तो नहीं पड़े हैं।

हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आया है कि कार्ड नदी किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़े। इसके पीछे किसी की लापरवाही है या कोई अन्य कारण, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।


  • प्रशासन ने कार्ड जब्त किए, अधिकारियों को सौंपी जांच
    महेश्वर की एसडीएम पूर्वा मंडलोई ने बताया कि मामले की जांच के लिए तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। वहां पंचनामा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्डों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मुताबिक, नर्मदा घाट पर सफाई के दौरान वोटर ID कार्ड मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्ड जब्त किए। पुलिस को कांग्रेस की ओर से भी आवेदन प्राप्त हुआ है और थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मतदाता पहचान पत्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल
    नर्मदा किनारे बड़ी संख्या में वोटर ID कार्ड मिलने से मतदाता पहचान पत्रों की सुरक्षा और उनके रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। कार्ड किसके हैं, वे नदी किनारे कैसे पहुंचे और इस मामले में किसी की जिम्मेदारी बनती है या नहीं—इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

    Share:

  • दिल्ली : हर्ष विहार में निमार्णाधीन मकान गिरा: मलबे में तीन शव मिले, हादसा, रेस्क्यू जारी

    Mon Oct 26 , 2026
    दिल्ली. पूर्वोत्तर दिल्ली (Delhi) के हर्ष विहार क्षेत्र (Harsh Vihar) में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान (Under-construction house) का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में तीन शव बरामद किए गए हैं। उत्तर पूर्व जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved