img-fluid

दिल्ली : हर्ष विहार में निमार्णाधीन मकान गिरा: मलबे में तीन शव मिले, हादसा, रेस्क्यू जारी

October 26, 2026

दिल्ली. पूर्वोत्तर दिल्ली (Delhi) के हर्ष विहार क्षेत्र (Harsh Vihar) में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान (Under-construction house) का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में तीन शव बरामद किए गए हैं। उत्तर पूर्व जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में कल रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया था। लोगों ने लिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कईं गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान जारी है। देर रात मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।


  • 200 गज का है मकान
    उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला।

    कल ही डाला गया था लेंटर
    उसने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान बना हुआ था। पिछले कुछ दिनों से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम करीब 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया।

    लेंटर का वजन न सह सका पुराना मकान
    स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved