img-fluid

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, टुकड़ों में मिला था शव

October 27, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सामशेरगंज में बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इस घटना में शामिल आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। ऐसे में राज्य में एक बार फिर से एनकाउंटर के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस बार मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज इलाके में एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के मुताबिक सामशेरगंज थाने के पुराना डाकबंगला इलाके में जिस कमरे में सुजित मंडल की हत्या की गई थी, वहां CID मुख्य आरोपी सामायून शेख को घटना के सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी। इसी दौरान सामायून शेख ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच CID कर रही है।

सीन रिएक्रिएशन के दौरान एनकाउंटर
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही सामशेरगंज के बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल नाम के एक युवक के लापता होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। शव के टुकड़े-टुकड़े कर बहा दिया गया था। इस हत्याकांड में आरोपी समायून शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सामशेरगंज थाने के अंतर्गत डाकबंगला में हत्या के सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपी को ले जाया गया। इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसका एनकाउंटर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे जंगीपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सामशेरगंज थाने की भारी पुलिस मौके पर मौजूद है।


  • बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर शरीर को टुकड़ों में काटा
    उल्लेखनीय है कि पिछले 28 अगस्त को रहस्यमय तरीके से सामशेरगंज के सुजित मंडल लापता हो गए थे। बाद में उनके शरीर के अंग बरामद होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की घोषणा के बाद पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया। कुछ पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया और सामशेरगंज थाने के IC को क्लोज किया गया। साथ ही पूरे मामले की जांच CID को सौंप दी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ही CID हरकत में आई। अब आरोपी का एनकाउंटर होने के बाद इलाके मं भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

    Share:

  • PM मोदी पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे खरगे, अब अपनों ने ही घेरा

    Tue Oct 27 , 2026
    पंचमहल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि खरगे से गलती हुई है और उन्हें अपने बयान पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने मंगलवार को गुजरात के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved