img-fluid

MP: मादा चीता के 19 माह के शावक की मौत, घायल हालत में मिला था, गोली मारे जाने की आशंका

October 27, 2026

मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चीता प्रोजेक्ट के तहत वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मादा चीता निर्वा का 19 महीने का एक नर शावक मुरैना के क्षेत्रीय वन मंडल के जंगल में घायल अवस्था में मिला था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये सामने आ रही है कि उसे गोली मारी गई थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकि है।

बता दें कि निगरानी दल ने रविवार शाम घायल शावक को देखा था। इसके बाद रात में रेस्क्यू कर कूनो नेशनल पार्क लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था। पर मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, शावक को लगी चोटों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह किन परिस्थितियों में घायल हुआ।


  • वहीं, वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने शिकारियों की आशंका जताते हुए कूनो प्रबंधन और वन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है। कूनो नेशनल पार्क की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई थी कि निर्वा का 19 महीने का नर शावक मुरैना क्षेत्र के वन क्षेत्र में विचरण कर रहा था। 25 अक्टूबर की शाम निगरानी दल को वह घायल मिला। रात में उसे रेस्क्यू कर कूनो लाया गया और चिकित्सकीय जांच के बाद इलाज शुरू किया गया।

    Share:

  • भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, टुकड़ों में मिला था शव

    Tue Oct 27 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सामशेरगंज में बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां इस घटना में शामिल आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। ऐसे में राज्य में एक बार फिर से एनकाउंटर के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस बार मुर्शिदाबाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved