img-fluid

महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को मिलेगी 5000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता

October 27, 2026


मुंबई । महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों (15 Million Farmers in Maharashtra) को 5000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता मिलेगी (Will receive an advance financial assistance of Rs. 5000) ।

  • महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 1.5 करोड़ सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहायता राशि इसी सप्ताह किसानों के बैंक खातों में जमा कराई जाए। इस योजना पर कुल 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को मिलने वाली राहत राशि से बैंकों द्वारा किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाए। बैंकों को निर्देश देने को कहा गया है कि पुराने कर्ज या बकाये की वसूली के नाम पर किसानों के खातों में जमा होने वाली इस राशि से कोई पैसा नहीं काटा जाए।

    सरकार का उद्देश्य फसल नुकसान और पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके तहत करीब 1.5 करोड़ किसानों के खातों में 5,000 रुपये की अग्रिम राहत राशि इसी सप्ताह जमा कराई जाएगी। इसके साथ ही, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) कर्मचारियों के वेतन के लिए आवश्यक आर्थिक प्रावधान उपलब्ध कराने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री व एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक की ओर से किए गए प्रयास सफल रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने एसटी महामंडल को सितंबर 2026 में यात्रियों को दी गई रियायतों की प्रतिपूर्ति के लिए 391.02 करोड़ रुपए की निधि वितरित करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में मंगलवार को शासनादेश जारी किया गया।

    एसटी महामंडल के लगभग 83 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आमतौर पर हर महीने की 7 से 10 तारीख के बीच दिया जाता है। हालांकि, इस वर्ष 6 नवंबर से दिवाली का त्योहार शुरू होने वाला है, ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग और एसटी प्रशासन ने सरकार से आवश्यक निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए।

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला कैबिनेट के विस्तार में 4 नए मंत्रियों ने शपथ ली

    Tue Oct 27 , 2026
    श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में (In Jammu-Kashmir) उमर अब्दुल्ला कैबिनेट के विस्तार में (As part of expansion of Umar Abdullah’s Cabinet) 4 नए मंत्रियों ने शपथ ली (Four New Ministers took Oath) । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली केंद्र जम्मू-कश्मीर सरकार के चार नए मंत्रियों को पद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved