img-fluid

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने

October 29, 2026


नई दिल्ली । कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव (Governor of Karnataka Dr. Sudha Yadav) ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की (Met with President and Prime Minister) ।

  • कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई। उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। यह राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद उनकी पहली मुलाकात थी। पीएमओ इंडिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।” इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

    बता दें कि राज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद यह उनकी प्रधानमंत्री से पहली शिष्टाचार मुलाकात थी। डॉ. सुधा यादव को 12 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 16 अक्टूबर को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और पदभार संभाला था। इसके बाद यह दिल्ली में उनकी पहली आधिकारिक यात्रा थी। डॉ. सुधा यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ से पूर्व सांसद रही हैं। उन्होंने 1999 का लोकसभा चुनाव जीता था और 2004 तक महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रुड़की विश्वविद्यालय, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की है, से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

    उन्होंने पति सुखबीर सिंह यादव की मृत्यु के बाद राजनीति में प्रवेश किया था। उनके पति सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में उप कमान अधिकारी थे और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वह भाजपा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा का नेतृत्व भी किया है। वह 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) की सदस्य भी रही हैं। अगस्त 2022 में वह भाजपा के संसदीय बोर्ड की सदस्य बनीं, जो पार्टी का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है।

    Share:

  • गुजरात में बनास डेयरी की तीन परियोजनाओं का कल उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Thu Oct 29 , 2026
    गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) गुजरात में कल बनास डेयरी की तीन परियोजनाओं (Three Banas Dairy Projects in Gujarat Tomorrow) का उद्घाटन करेंगे (Will Inaugurate) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को बनासकांठा जिले में कुल 407.56 करोड़ रुपये की लागत वाली बनास डेयरी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved