img-fluid

‘हमारे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया’, जगन मोहन रेड्डी का चुनावी गड़बड़ी का आरोप

November 01, 2026

विशाखापत्तनम। वाईएसआरसीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। जगन मोहन रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट्स को पोलिंग बूथ में घुसने नहीं दिया गया। जगन मोहन रेड्डी ने पुलिवेंदुला में रिटर्निंग ऑफिसर से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मुलाकात के बाद उन्होंने वाईएसआरसीपी के पोलिंग एजेंटों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर धरना दिया।

पूर्व सीएम ने कहा, ‘ये सभी पोलिंग एजेंट हैं। इन पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों के अंदर बैठना चाहिए, लेकिन उन्हें बूथों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। टीडीपी के गुंडों ने मतदान केंद्रों और उनके आसपास के पूरे परिसर पर कब्जा कर लिया है। जब मतदान केंद्र पर विपक्षी पार्टी का कोई एजेंट ही मौजूद नहीं होगा, तो उम्मीदवारों की पहचान कौन करेगा? हमने रिटर्निंग ऑफिसर को सभी सबूत सौंप दिए हैं।’


  • जगन मोहन रेड्डी ने कहा, ‘वाईएसआरसीपी के पोलिंग एजेंटों की पिटाई की गई है और उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश करने तक नहीं दिया गया। वोट डालने पहुंचे लोगों की यह हालत है और आप इसे लोकतंत्र कहते हैं! 80 मतदान केंद्रों में से किसी भी बूथ पर हमारे एजेंटों को बैठने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। यही स्थिति फिलहाल कई जिलों में बनी हुई है। एक तरफ आप लोगों को नामांकन दाखिल ही नहीं करने देते और दूसरी तरफ जो थोड़े-बहुत नामांकन दाखिल हुए हैं, उनके साथ चुनाव प्रक्रिया का मजाक बनाया जा रहा है। हम निश्चित रूप से इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।’

    आंध्र प्रदेश में 92 शहरी निकाय के चुनावों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी है। 13 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और 79 म्युनिसिपैलिटी और नगर पंचायतों के 11,378 पोलिंग सेंटर्स पर मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे खत्म होगी। मेयर, चेयरपर्सन और वार्ड लेवल के पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 10,262 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 99.35 लाख वोटर करेंगे। 17 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चेयरपर्सन पदों के लिए चुनाव बिना किसी विरोध के हुए। आठ नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में चेयरपर्सन और वार्ड मेंबर दोनों बिना किसी विरोध के चुने गए।

    Share:

  • रामलीला मैदान से खरगे की हुंकार: मोदी को हटाएंगे, तभी बचेगा लोकतंत्र; ममता समेत विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और विपक्ष को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved