img-fluid

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार की नींद हराम हो गई है – कांग्रेस नेता राहुल गांधी

November 01, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और ज्ञानेश कुमार (Prime Minister Modi, Home Minister Amit Shah and Gyanesh Kumar) की नींद हराम हो गई है (Have lost their Sleep) ।


  • राहुल गांधी ने कहा कि हर भारतीय की आवाज हमारे लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस देश से नफरत मिटानी है। नरेंद्र मोदी ने इस देश में नफरत फैला दी है। इस देश को नफरत से बचाना है। देश चिल्ला रहा है हमें नफरत नहीं चाहिए , हमें मोहब्बत चाहिए। यह हिंदुस्तान का हर नफरत को हटाना चाहता है। हिंदुस्तान का हर नागरिक मोहब्बत चाहता है। एक बार फिर यह देश सही रास्ते पर चलने जा रहा है। आप आए और आपने यहां पर प्यार से… मोहब्बत से काम किया है। आपने मैसेज भेजा है। नरेंद्र मोदी…. अमित शाह.., ज्ञानेश कुमार को नहीं। मुझे खराब लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाता, लेकिन उसने सबसे बड़ा क्राइम किया है कि उसने देश का गला घोंटा है। इसलिए रात को वह सो नहीं पाएगा। न नरेंद्र मोदी सो पा रहा है, न अमित शाह सो पा रहा है, लेकिन हम नफरत वाले लोग नहीं है। हम इस देश में नफरत नहीं लाना चाहते। मोहब्बत लाना चाहते हैं। यह प्रोटेस्ट एक प्रोटेस्ट है। यह हिंदुस्तान की प्रोटेस्ट है। हिंदुस्तान के लोकतंत्र को बचाने की आवाज है। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमिेत शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। हम भी यही कहते हैं कि कहीं नहीं जाने देंगे। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। नरेंद्र मोदी के खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी… होगी… होगी।

    राहुल गांधी ने कहा कि यह देश नफरत का देश नहीं है। हम किसी से नफरत नहीं करते। हम अहिंसा वाले लोग हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, ज्ञानेश कुमार जी ने आपने देश के संविधान पर आक्रमण किया है। देश की आत्मा पर हमला किया है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है। हमारे लिए कोई दुश्मन नहीं है। न ज्ञानेश कुमार के लिए नफरत है। हमारे लिए धर्म से भी ज्यादा जरूरी चीज, हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज है। फिर वह कोई भी हो, हम उनके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे। हम नफरत नहीं फैलाएंगे, लेकिन हम किसी को संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे। हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है। किसी से नफरतन हीं करनी है। मोहब्बत से काम करना है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में अंबानी और अडानी का पैसा दो मिनट में माफ होता है। लेकिन गरीब का बेटा कोई कर्ज लेता है, तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए। राहुल गांदी ने कहा कि हमें शिव की बारात जैसा हिंदुस्तान चाहिए। जहां किसान का बेटा मेहनत करे, तो उसे उसकी मेहनत का फल मिले। अगर चात्र 18 घंटे मेहनत करे, तो उसे उसका फल मिले। हमें दो तीन लोगों का देश नहीं चाहिए। इसमें अडानी जी जो भी काम करना चाहें, जो भी सिस्टम लेना चाहें। हर एयरपोर्ट को छीन लें, रेलवे को छीन लें, बिजली की सिस्टम उड़ा लें। ड्रोन, हथियार, सारा का सारा देश अडानी का। ऐसे देश नहीं चाहिए हमें। हम ऐसा नहीं होने देंगे। देश को सही पटरी को लाने का तरीका। पहला कदम इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रामलीला ग्राउंड में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव इल्लीगल चुनाव था, चोरी का चुनाव था। यह बात मैं नहीं कह रहा हूं। यह बात निर्वाचन आयोग कह रहा है, क्योंकि उन्होंने वोट काटे थे। मैं कह रहा हूं। मैंने कोविड के बारे में बोला… सच आया। मैं हिंदुस्तान के हर नागरिक को कह रहा हूं। ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेगा। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएगा। यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। यह नॉर्मल चोरी नहीं है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको लीगल भाषा में रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस कहते हैं। इसको देश द्रोही कहते हैं। ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी पीएम बनता, न अमित शाह होम मिनिस्टर बनता।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने कनॉट प्लेस की दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी हैं। राहुल गांधी ने वीडियो में कहा, “हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां कनॉट प्लेस में आते हुए हमें पता लगा कि भाजपा ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी, तो ट्रेडर्स का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए।” इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट शेयर कर लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, ‘कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं।’ राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील भी की थी।

    रविवार सुबह ही चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली के बीच दिल्ली के व्यापार पर आए अभूतपूर्व संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा । सीटीआई ने बताया कि इस रैली के चलते दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर हो सकता है। सीटीआई ने कहा कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहेगा और 80 प्रतिशत कारोबार पर असर हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, लेकिन सीटीआई का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ ब्लॉक की रैली को लेकर व्यापारियों की चिंताओं के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार रात एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे लाखों लोगों से अपील की है कि वे प्रदर्शन के साथ-साथ स्थानीय बाजारों और छोटी दुकानों से खरीदारी कर व्यापारियों को आर्थिक लाभ पहुंचाएं। गौरतलब है कि दिल्ली के चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने धनतेरस और दीपावली के पीक फेस्टिव सीजन का हवाला देते हुए राहुल गांधी और विपक्षी दलों से 1 नवंबर की रैली को 10 नवंबर (भाईदूज) के बाद आयोजित करने या स्थान बदलने का अनुरोध किया था। व्यापारियों ने आशंका जताई थी कि बैरिकेडिंग और रास्ते बंद होने से चांदनी चौक, सदर बाजार और करोल बाग समेत आसपास के 20 बाजारों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार प्रभावित हो सकता है।

    Share:

  • डबल इंजन की बात करनेवाले अब डबल जीरो हो गए - सपा प्रमुख अखिलेश यादव

    Sun Nov 1 , 2026
    नई दिल्ली । सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने कहा कि डबल इंजन की बात करनेवाले (Those who talked about ‘Double Engine’) अब डबल जीरो हो गए (Have now become ‘Double Zero’ ) । समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved