img-fluid

पत्नी और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर BJP नेता के बेटे ने दी जान, पिता को पड़ा दिल का दौरा

November 02, 2026

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा नेता के बेटे की आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है। कंकरखेड़ा मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता (BJP vice,president Rajiv Gupta) के बेटे प्रवल ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि प्रवल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी परेशानी बयां की। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता राजीव गुप्ता को भी दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटेलपुरी निवासी राजीव गुप्ता भाजपा कंकरखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उनका बेटा प्रवल गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब एक साल पहले उसकी शादी ऋषिनगर निवासी स्नेहा से हुई थी। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस मामले में स्नेहा की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी, जिसमें प्रवल पर दहेज मांगने, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

प्रवल ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में पत्नी स्नेहा, उसके परिवार के सदस्यों और मामले की काउंसिलिंग कर रहे एक पुलिस अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार को प्रवल और उसके परिवार को पुलिस लाइन में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि इस दौरान एक इंस्पेक्टर ने प्रवल और उसके परिजनों के साथ अभद्रता की। प्रवल का यह भी आरोप था कि पत्नी उसे लगातार जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। काउंसिलिंग करने वाले दारोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है।

बताया गया है कि इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर प्रवल ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ पी लिया। वह कैंट क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी और उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत की सूचना मिलते ही राजीव गुप्ता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

अस्पताल पहुंचे विधायक और भाजपा नेता

घटना की जानकारी मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्रवल के शव को रात में ही मोर्चरी भेज दिया गया। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से बातचीत कर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई।

Share:

  • अब कश्मीर में उमर की पार्टी पर बागियों का कब्जा

    Mon Nov 2 , 2026
    हम17-18 नहीं 25 विधायक ही असली नेशनल कांफ्रेंस श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस (National Conference) की अंदरूनी कलह अब खुली बगावत (Rebellion) में तब्दील हो गई है। पार्टी के असंतुष्ट खेमे ने दो टूक ऐलान किया है कि हम 25 विधायक ही ‘असली नेशनल कांफ्रेंस’ हैं। बागियों ने दावा किया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved