img-fluid

भारत-ब्रिटेन FTA का असर: एस्टन मार्टिन की कारें 4.02 करोड़ रुपये तक सस्ती, सात मॉडल के घटे दाम

November 03, 2026

नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन (India and Britain) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब लग्जरी कार बाजार में भी दिखाई देने लगा है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन (Aston Martin) ने भारत में अपने सात मॉडल की कीमतों में भारी कटौती की है। सबसे ज्यादा कमी कंपनी की लग्जरी स्पोर्ट्स कार वैंक्विश वोलांटे की कीमत में हुई है। इसकी कीमत 4.02 करोड़ रुपये घटाई गई है। इस फैसले से करोड़ों रुपये की लग्जरी कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

कंपनी ने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में करीब 1.84 करोड़ से 4.02 करोड़ रुपये तक की कटौती की है। नई कीमतों के बाद भी ये कारें करोड़ों रुपये की हैं, लेकिन पहले के मुकाबले इनकी कीमतों में उल्लेखनीय कमी आई है।

वैंक्विश वोलांटे पर सबसे ज्यादा 4.02 करोड़ की बचत

एस्टन मार्टिन की फ्लैगशिप ग्रैंड टूरर कार वैंक्विश वोलांटे की कीमत पहले 10.92 करोड़ रुपये थी, जिसे घटाकर 6.90 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस तरह इसकी कीमत में 4.02 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं, वैंक्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से घटाकर 6.40 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को 3.71 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।


  • डीबी12 एस रेंज की कीमतों में भी बड़ी कटौती

    कंपनी की डीबी12 एस रेंज के दोनों मॉडल भी काफी सस्ते हो गए हैं। डीबी12 एस कूपे की कीमत 6.62 करोड़ रुपये से घटाकर 4.10 करोड़ रुपये कर दी गई है। यानी इसकी कीमत में 2.52 करोड़ रुपये की कमी हुई है। इसी तरह डीबी12 एस वोलांटे की कीमत 7 करोड़ रुपये से घटाकर 4.35 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मॉडल पर ग्राहकों को 2.65 करोड़ रुपये की बचत होगी।

    वैंटेज एस के दोनों मॉडल भी हुए सस्ते

    एस्टन मार्टिन की परफॉर्मेंस कार रेंज के वैंटेज एस कूपे की कीमत 4.99 करोड़ रुपये से घटाकर 3.15 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस तरह इसकी कीमत 1.84 करोड़ रुपये कम हुई है। वहीं, वैंटेज एस रोडस्टर की कीमत 5.26 करोड़ रुपये से घटाकर 3.35 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस पर ग्राहकों को 1.91 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

    डीबीएक्स एस एसयूवी पर 2.65 करोड़ की कटौती

    कंपनी की लग्जरी और परफॉर्मेंस एसयूवी डीबीएक्स एस की कीमत में भी 2.65 करोड़ रुपये की कमी की गई है। पहले यह एसयूवी 6.80 करोड़ रुपये में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसकी नई कीमत 4.15 करोड़ रुपये कर दी गई है।

    एफटीए से लग्जरी कार बाजार को फायदा

    भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद एस्टन मार्टिन की ओर से कीमतों में की गई यह कटौती लग्जरी कार बाजार के लिए अहम मानी जा रही है। सातों मॉडल की कीमतों में कमी से ग्राहकों को 1.84 करोड़ से लेकर 4.02 करोड़ रुपये तक का सीधा फायदा मिलेगा।

    खास बात यह है कि वैंक्विश वोलांटे की नई कीमत 6.90 करोड़ रुपये अब पहले की वैंक्विश कूपे की कीमत 10.11 करोड़ रुपये से भी काफी कम है। हालांकि, कीमतों में भारी कटौती के बावजूद एस्टन मार्टिन की कारें आम खरीदारों की पहुंच से बाहर हैं। इनकी नई कीमतें भी करोड़ों रुपये में हैं। लेकिन प्रीमियम लग्जरी कारों के बाजार में पहले से खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बड़ा बदलाव है।

    Share:

  • J&K : डोडा के जंगलों में लगी आग वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटा वन अमला

    Tue Nov 3 , 2026
    श्रीनगर। डोडा वन प्रभाग (Doda Forest Division) के ड्रबशल्ला इलाके (Drabshalla area) में जंगल में आग (Massive fire) लग गई है। यह आग कंपार्टमेंट नंबर 38/Kमें लगभग 10-12 कनाल वन भूमि (Forest Land) पर फैल गई है। वन विभाग के कर्मचारी कल रात से ही आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved