img-fluid

उत्तराखंड कांग्रेस में विवाद गहराया! राहुल की बैठक में रावत नहीं

November 03, 2026

डेस्क: क्या उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक है… ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्यों कि सोमवार (2 नवंबर) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने खरगे के आवास पर उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा की गई. खास बात ये है कि इस बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नदारद रहे. सूत्रों के मुताबिक, इस अहम बैठक में हरीश रावत को बुलाया ही नहीं गया था, जिससे पार्टी में अंदरूनी विवाद बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, राज्य इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और राज्य के अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए.

यह बैठक अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा था. मणिपुर को लेकर बैठक पहले ही हो चुकी थी, जबकि उत्तराखंड के नेताओं ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की. इस बैठक में हरीश रावत को छोड़कर उत्तराखंड कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे. बैठक में फैसला हुआ कि, 4 नवंबर को कांग्रेस राज्य के हर जिले में भूमि घोटाले के अलावा धामी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ प्रदर्शन करेगी.


  • इससे पहले हरीश रावत की धन्यवाद और जनसंवाद रैलियों के कार्यक्रम को आलाकमान के निर्देश पर कुमारी शैलजा ने रुकवा दिया था. उसके बाद अब इस अहम बैठक में हरीश रावत को न बुलाया जाना और राज्यवापी कार्यक्रम तय करने की रणनीति से उनको दूर रखना एक नए विवाद को जन्म दे रहा है. ऐसे में अब हरीश रावत के नाखुश समर्थक उनके अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.

    बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, खरगे ने उत्तराखंड की बीजेपी सरकार की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में रहे इन दस सालों में बीजेपी सरकार ने लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को धोखा दिया है. खरगे ने कहा, ‘चरमराई कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, सत्ता का अहंकार और जवाबदेही से लगातार बचने की प्रवृत्ति ने राज्य की जनता को निराश कर दिया है’.

    उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड की जनता अब हिसाब मांग रही है और बदलाव चाहती है. कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर विधानसभा तक, लोगों के अधिकारों और हक के लिए पूरी ताकत से लड़ रही है’. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी लोगों का भरोसा जीतने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा ‘हमारा संकल्प लोगों का विश्वास जीतना और देवभूमि उत्तराखंड को एक ऐसी सुरक्षित, संवेदनशील और जवाबदेह सरकार देना है, जो जन कल्याण को सबसे ऊपर रखे’ .

    Share:

  • पूर्वजों की स्मृति में बिलहरी कब्रिस्तान पहुंचे मसीह समाज के लोग, की प्रार्थना

    Tue Nov 3 , 2026
    जबलपुर। मसीह समाज ने सोमवार को अपने दिवंगत पूर्वजों और मृत विश्वासियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर समाज के लोग बिलहरी स्थित कब्रिस्तान पहुंचे और अपने परिजनों की कब्रों पर प्रार्थना कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत जबलपुर डायसिस के सभी फादर्स की अगुवाई में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved