img-fluid

घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहता है विपक्ष – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

November 03, 2026


लखनऊ । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि घुसपैठियों के सहारे (With the help of Infiltrators) विपक्ष सत्ता हासिल करना चाहता है (Opposition wants to attain Power) ।


  • भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को राजधानी लखनऊ में बड़ी पदयात्रा निकालकर विपक्षी गठबंधन के खिलाफ सियासी ताकत दिखाई। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में भाजपा के साथ एनडीए के सहयोगी दलों के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ”आपने हमें छेड़ दिया है। हम देश में अराजकता नहीं फैलने देंगे।” उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से ऐसे नारे लगाने का आह्वान किया कि दिल्ली में राहुल गांधी और इंडी गठबंधन भी कांप जाएं। पदयात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके नेतृत्व में 49 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की यह प्रगति रास नहीं आ रही है। चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाने पर विपक्ष षड्यंत्र और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी गठबंधन की पूरी चिंता इस बात को लेकर है कि नरेंद्र मोदी को कैसे हराया जाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी और राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिनके साथ जो जाता है, वह भी डूब जाता है। कांग्रेस तमिलनाडु से लेकर उत्तर प्रदेश तक लगातार कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सरकार में आना है तो जनता का दिल जीतना होगा। चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाने पर सड़क पर अराजकता फैलाने से सत्ता हासिल नहीं होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, ”मोदी देश के मुकुट की मणि हैं और भगवान का वरदान हैं।” चौहान ने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा के दौरान जोरदार नारे लगाने की अपील करते हुए कहा कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए।

    शिवराज सिंह चौहान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। हालात ऐसे थे कि लोग शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर निकलने में डरते थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश बाबा समझ लें, फरवरी में ही निपट जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल से राजस्थान तक कांग्रेस को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी अखिलेश यादव की राजनीतिक संभावनाएं नहीं हैं। एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष के विरोध को लेकर उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि जिन मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज हैं, उनका नाम एक जगह से हटना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मृतकों, स्थान बदल चुके लोगों और फर्जी एवं डुप्लीकेट नामों को हटाने की प्रक्रिया पर विपक्ष बेवजह सवाल उठा रहा है।

    शिवराज चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्ष घुसपैठियों के सहारे सत्ता हासिल करना चाहता है, जबकि भाजपा और एनडीए देश के हितों और उसकी सुरक्षा के साथ खड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लोकतंत्र को गुंडातंत्र और लूटतंत्र में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। देश को बांटने की राजनीति पहले भी हुई है। वर्ष 1905 में लॉर्ड कर्जन और 1947 में मोहम्मद अली जिन्ना ने देश को बांटने का प्रयास किया था। अब राहुल गांधी और इंडी गठबंधन भी इसी तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा का देशभक्त कार्यकर्ता जीवित है, तब तक देश को बांटने और विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत विरोधी नैरेटिव चलाने की कोशिश सफल नहीं होने दी जाएगी।

    Share:

  • MP: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भपात का मामला, जयस नेता राहुल सोलंकी पर FIR दर्ज, ऐसे खुला राज

    Tue Nov 3 , 2026
    बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले (Barwani district) के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और 8 महीने का गर्भ ठहरने के बाद जबरन गर्भपात करा दिया गया। इस घटना में कथित तौर पर जयस नेता राहुल सोलंकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved