img-fluid

देवास में TI को ट्रक से कुचलकर मारने वाले आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

November 03, 2026

देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से गिरफ्तार कर खातेगांव लेकर जा रही थी। इसी दौरान देवास जिले में राजोदा और बरोठा के बीच आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान उसने एक ASI की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में जा लगी।

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएम ने पुलिस को दिया था फ्री हैंड

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में उन्होंने शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को फ्री हैंड देते हुए शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अवैध शराब का कारोबार पकड़े जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

शराब दुकानों से लेकर सड़कों तक निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में शराब दुकानों की नियमित जांच, सड़कों पर वाहनों की चेकिंग बढ़ाने और सीमावर्ती जिलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। साथ ही आबकारी विभाग के साथ समन्वय बनाकर शराब दुकानों की पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने को कहा था।

Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved