img-fluid

बेकाबू SUV ने बाइकों को टक्कर मार कबाब सेंटर में मारी घुसपैठ, उबलते तेल से तीन लोग झुलसे; CCTV में कैद हादसा

November 04, 2026

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) के बन्नेरघट्टा इलाके में तेज रफ्तार SUV का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित गाड़ी ने पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मारी और फिर एक कबाब सेंटर (Kebab Center) में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल के अंदर खाना बनाने के लिए कड़ाही में रखा उबलता तेल बिखर गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पहले बाइकों को मारी टक्कर, फिर होटल में घुसी SUV

घटना 28 अक्टूबर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार SUV बन्नेरघट्टा इलाके की सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और SUV सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी सीधे पास स्थित कबाब सेंटर में जा घुसी।

हादसे के समय सेंटर के अंदर खाना बनाने का काम चल रहा था। कड़ाही में तेल उबल रहा था। SUV की जोरदार टक्कर से कड़ाही में रखा गर्म तेल बिखर गया और वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।



  • तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

    हादसे में बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में सड़क किनारे खड़ी बाइकों को भी नुकसान पहुंचा है।

    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    हादसे के दौरान कबाब सेंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में SUV को बाइकों से टकराने के बाद होटल के अंदर घुसते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    बन्नेरघट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि SUV चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    Share:

  • आईपीएल 2027 से पहले CSK की नजर 13 करोड़ के लिविंगस्टोन पर, SRH के फैसले से बढ़ा ट्रेड का रोमांच..

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली । आईपीएल 2027 (IPL 2027) के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड (Player Trade) को लेकर फ्रेंचाइजी के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved