img-fluid

बरेली में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप, परिजनों ने किन्नरों के खिलाफ थाने में लगाई गुहार

October 31, 2026

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly, Uttar Pradesh) जिले के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटे (Severed private parts) जाने का मामला सामने आया है। युवक कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

फरीदपुर थाना पुलिस के अनुसार, युवक पिछले दो साल से क्षेत्र के एक किन्नर के संपर्क में था। इस दौरान उसके हाव-भाव और रहन-सहन में बदलाव आने लगा था। वह लंबे बाल रखने लगा और लड़कियों जैसे कपड़े पहनने लगा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को किन्नरों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

बताया गया कि घटना के बाद युवक के घाव पर टांके भी लगाए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। जांच में चोट की पुष्टि होने के बाद चिकित्सकों ने दोबारा टांके लगाए और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


  • चार-पांच घंटे पहले की गई थी सर्जरी

    सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक, युवक को अस्पताल पहुंचने से करीब चार-पांच घंटे पहले चोट पहुंचाई गई थी। घाव की स्थिति देखकर आशंका जताई गई कि किसी विशेषज्ञ व्यक्ति ने सर्जरी की थी। इसके बाद घाव पर सावधानीपूर्वक टांके लगाए गए थे।

    जबरन किन्नर बनाने का आरोप

    सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि युवक घटना को जबरन किए जाने से इनकार कर रहा है। वहीं, उसके परिजनों का आरोप है कि उसे जबरन किन्नर बनाने की मंशा से उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share:

  • अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: सर्वे में डेमोक्रेट्स आगे, ट्रंप को झटका; रैलियां रद्द, महंगाई बनी सबसे बड़ा मुद्दा

    Sat Oct 31 , 2026
    न्यूयॉर्क। अमेरिकी (US) राजनीति (Politics) इस वक्त एक बेहद अहम और रोमांचक मोड़ पर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के दूसरे कार्यकाल के कामकाज पर मुहर लगाने वाले मध्यावधि चुनाव ( Midterm Elections) में तीन दिन बाकी हैं। हालिया आंकड़े और ओपिनियन पोल बताते हैं कि व्हाइट हाउस और रिपब्लिकन पार्टी के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved