img-fluid

iPhone 18 का नया अवतार होगा बेहद खास, 120Hz डिस्प्ले से A20 चिप तक मिलेंगे बड़े अपग्रेड

November 05, 2026

नई दिल्ली । Apple के अपकमिंग iPhone 18(Upcoming) को लेकर टेक जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी के इस नए आईफोन (iPhone)को लेकर कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें इसके डिजाइन से लेकर प्रोसेसर डिस्प्ले (Processor Display)और कैमरा तक बड़े अपग्रेड मिलने का दावा किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 को साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Apple की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी iPhone 18 के साथ iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी बाजार में उतार सकती है।

बताया जा रहा है कि अपकमिंग iPhone 18 की तैयारी को लेकर Apple ने काम शुरू कर दिया है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर चर्चित टिप्स्टर Digital Chat Station ने फोन को लेकर कई अहम जानकारियां साझा की हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अगले साल की पहली छमाही में iPhone 18 और इससे जुड़े कुछ अन्य मॉडल पेश कर सकती है। नवंबर के दौरान इनके प्रोडक्शन की तैयारियां शुरू होने की बात भी सामने आई है।

iPhone 18 के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। इस डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में स्क्रॉलिंग पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है। गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान भी यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। अगर ये फीचर्स अंतिम मॉडल में शामिल होते हैं तो यह iPhone 18 को मौजूदा बेस मॉडल की तुलना में काफी आकर्षक बना सकते हैं।

फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसका प्रोसेसर भी शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इसमें नई जनरेशन का A20 चिपसेट दे सकती है। दावा है कि इस चिप को 2nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। नई टेक्नोलॉजी के कारण प्रोसेसर की परफॉर्मेंस बेहतर होने के साथ पावर एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इसका सीधा फायदा फोन की स्पीड बैटरी बैकअप और मल्टीटास्किंग पर पड़ सकता है।


  • कैमरा सेक्शन में भी iPhone 18 को बड़ा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें दोनों कैमरों का रिजॉल्यूशन 48 मेगापिक्सल हो सकता है। इसके अलावा फोन में Face ID की सुविधा भी जारी रहने की उम्मीद है। बड़ी बैटरी मिलने की बात भी सामने आई है जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा हो सकता है।

    कीमत की बात करें तो iPhone 18 की कीमत मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा हो सकती है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि Apple इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी करेगी। iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 82990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। बाद में इसकी कीमत में बदलाव देखने को मिला। ऐसे में iPhone 18 की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। फिलहाल सामने आई जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं इसलिए अंतिम फीचर्स कीमत और लॉन्च डेट में बदलाव संभव है।

    Share:

  • 22 साल तक अंतरिक्ष में राज खोलता रहा नासा का स्विफ्ट टेलीस्कोप, आग का गोला बनकर धरती पर गिरा

    Thu Nov 5 , 2026
    वाशिंगटन। अंतरिक्ष (space) से धरती पर गिरने वाले नासा के 22 साल पुराने टेलीस्कोप स्विफ्ट (Swift Telescope) का सफर बुधवार को समाप्त हो गया। ब्रह्मांड के शक्तिशाली विस्फोटों और ब्लैक होल के रहस्यों का अध्ययन करने वाला यह अंतरिक्ष यान (Space vehicle) पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही आग का गोला बन गया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved