img-fluid

लव मैरिज, अफेयर और एक सनक… पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले सुखबीर की वो कहानी

November 05, 2026

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ऐसी मौत दी, जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. 11 साल पहले जिस लड़की से मोहब्बत कर हिसार (हरियाणा) में शादी रचाई थी, उसी पत्नी के चरित्र पर अवैध संबंधों के शक की ऐसी सनक सवार हुई कि पति दरिंदा बन गया. छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव में गुरुवार सुबह पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू (35) ने अपनी पत्नी सोनम (32) को पहले तो घर के अंदर कुर्सी से कसकर बांधा, फिर उस पर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा फूंक दिया. खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोनों मासूम बच्चों को लेकर मौके से रफूचक्कर हो गया.

आरोपी सुखबीर मूल रूप से कन्नौज के जगतपुर का निवासी है और पिछले 14 सालों से हरियाणा के हिसार में प्राइवेट नौकरी कर रहा था. वहीं उसकी मुलाकात शिकोहाबाद की रहने वाली सोनम से हुई, जो एक निजी कंपनी में जॉब करती थी. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और 11 साल पहले दोनों ने परिवार की मर्जी से लव-मैरिज कर ली. दंपति का 7 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है.


  • बताया जा रहा है कि 4 साल पहले हिसार में रहते हुए सोनम का एक युवक से अफेयर हो गया था, जिसे सुखबीर ने रंगे हाथ पकड़ा था. रिश्ते को बचाने के लिए सुखबीर पत्नी और बच्चों को गांव जगतपुर ले आया था. सुखबीर दो दिन पहले ही दिवाली की छुट्टियों पर गांव आया था. यहां ग्रामीणों और रिश्तेदारों से उसे कथित तौर पर जानकारी मिली कि गांव में रहने के दौरान भी सोनम का किसी अन्य युवक से संपर्क था.

    इस बात को लेकर पिछले 2 दिनों से घर में भयानक क्लेश चल रहा था. बात सिकंदरपुर पुलिस चौकी तक भी पहुंची थी. लेकिन गुरुवार सुबह शक की सनक इस कदर हावी हुई कि सुखबीर गुस्से में घर से निकला, आधे घंटे बाद बोतल में पेट्रोल लेकर लौटा और वारदात को अंजाम दे डाला.

    सुखबीर के चाचा जितेंद्र ने बताया कि घर से धुआं और सोनम की दिल दहला देने वाली चीखें आ रही थीं. लेकिन आग इतनी भयानक थी और घर में सिलेंडर होने का डर था कि कोई पड़ोसी अंदर दाखिल नहीं हो सका. डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मियों ने आग बुझाई तो सोनम का शरीर झुलसकर कंकाल में तब्दील हो चुका था. मृतका की मां ने रोते हुए बताया कि सुबह सुखबीर का फोन आया था कि अपनी बेटी को ले जाओ, हम बच्चों को रखेंगे. उसके कुछ ही देर बाद पुलिस से सोनम की मौत की खबर मिली. मां ने मांग की है कि जब तक बेटी का शव नहीं मिलेगा, वे हटेंगी नहीं.

    छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि चरित्र पर शक के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस की टीमें फरार आरोपी सुखबीर की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share:

  • कच्चे तेल में गिरावट का असर, इन कंपनियों की हुई मौज; शेयरों में 8% तक की तेजी

    Thu Nov 5 , 2026
    डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपना कंट्रोल खो बैठी है. इस हार का असर अब दुनियाभर के बाजारों पर दिखाई देने लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध खत्म होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved