img-fluid

UP : दिवाली पर आतंकी साया! अयोध्या-काशी समेत प्रमुख धार्मिक स्थल निशाने पर, एजेंसियां सतर्क

November 05, 2026

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) में दिवाली (Diwali) के बीच बम धमाकों (bomb blasts) की धमकी वाला एक मेल सामने आया है. खालिस्तान नेशनल आर्मी (Khalistan National Army) के नाम से भेजे गए इस मेल में अयोध्या, काशी और मथुरा (Ayodhya, Kashi, and Mathura) में 8 नवंबर से 27 नवंबर के बीच धमाके करने की बात कही गई है. मेल में स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान बच्चों को स्कूल न भेजें.


  • सूत्रों के मुताबिक, यह मेल अयोध्या में आईसीएसई बोर्ड से संचालित एक स्कूल को मिला है. अंबेडकर नगर के दो स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल भेजे गए हैं. मेल में बच्चों की सुरक्षा का हवाला देते हुए तय तारीखों के बीच स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है.

    1984 के दंगों का भी किया जिक्र
    धमकी भरे मेल में 1984 के दंगों का जिक्र किया गया है. इसमें ‘खून का बदला खून’ लिखते हुए सिख नक्सली कार्रवाई करने की बात कही गई है. मेल भेजने वालों ने 8 से 27 नवंबर के बीच धमाकों की धमकी दी है. अयोध्या, काशी और मथुरा का नाम लेकर इन जगहों को निशाना बनाने की बात कही गई है.

    साइबर सेल और यूपी ATS जांच में जुटी
    अयोध्या की साइबर सेल ने धमकी भरे मेल की जांच शुरू कर दी है. यूपी एटीएस को भी इस मामले में लगाया गया है. एजेंसियां मेल भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे किसका हाथ है और इसके लिए किस नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया.

    Share:

  • TMC के दफ्तर से 1 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद... अभिषेक बनर्जी के PA से पूछताछ में मिला था सुराग

    Thu Nov 5 , 2026
    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के निजी सहायक (Personal Assistant) से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने एक पार्टी कार्यालय से भारी मात्रा में कैश बरामद (Cash Recovered) किया है. पुलिस के मुताबिक, ये रकम 1 करोड़ 2 लाख रुपये से ज्यादा है। डायमंड हार्बर पुलिस जिले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved