
डेस्क: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इसकी पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. ताजा आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 130 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है. वहीं दूसरी तरफ इसका ओवरसीज कलेक्शन भी 50 करोड़ का रहा है. लेकिन अगर पहले पार्ट के अनुमानित 2000 करोड़ रुपये के बजट की बात करें तो इसके मुताबिक फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं मानी जाएगी. कलेक्शन निसंदेह बहुत ज्यादा है लेकिन इसके बाद भी रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से वंछित रह गई है.
इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. अगर 2026 को ही ले लिया जाए तो मौजूदा समय में जेलर 2 फिल्म से भी ओवरसीज कलेक्शन के मामले में रामायण पीछे रह गई है. आइए जानते हैं कि 2026 की इन दो बड़ी फिल्मों का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कंपेयरिजन कैसा है.
रणबीर कपूर की रामायण की बात करें को इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के तौर पर सैकनिल्क के मुताबिक 64.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 77.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का ओवरसीज स्टैट्स भी आ चुका है. विदेश में इस फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.50 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म की ये कमाई कम तो नहीं है लेकिन इसके बाद भी पहले दिन रणबीर कपूर की फिल्म कई फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है.
जेलर 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के मामले में 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 70.25 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखाई थी. इस फिल्म के ओवरसीज कलेक्शन की ओर रुख करें तो विदेशों से इस मूवी ने 55 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का ओपनिंग डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.25 करोड़ रुपये का रहा था.
दोनों ही फिल्में 2026 में आई हैं. जहां एक तरफ जेलर 2 फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये का था तो वहीं रामायण के पहले पार्ट का अनुमानित बजट 2000 रुपये का है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग बराबर होते हुए भी एक समान नहीं है. रामायण फिल्म 127 करोड़ से ज्यादा कमाकर भी एक साधारण फिल्म मानी जाएगी. वहीं दूसरी तरफ जेलर 2 फिल्म 125 करोड़ रुपये पहले दिन कमाकर भी बजट की अपेक्षा में ज्यादा आसाधारण मानी जाएगी.
वहीं रणबीर की रामायण 100 देशों में रिलीज होने के बाद भी ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 50 करोड़ ही कमा पाई थी. लेकिन दूसरी तरफ रजनीकांत की जेलर 2 की बात करें तो लिमिटेड देशों में रिलीज के बाद भी इस फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 55 करोड़ कमाने में सफल रही थी. ऐसे में जेलर 2 के आगे रामायण के ओपनिंग डे के आंकड़े फीके नजर आ रहे हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved