img-fluid

बहन को घर से निकाल दिया, लोग क्या सोचेंगे… केटीआर पर निजी टिप्पणी कर घिरे रेवंत रेड्डी

November 09, 2026

हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को बीआरएस (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव (KTR) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा देने से बचने के लिए अपनी बहन के. कविता को घर से बाहर कर दिया। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अपने विधानसभा क्षेत्र कोडांगल में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों की संख्या बढ़कर 70 लाख हो गई है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2034 तक यह संख्या एक करोड़ तक पहुंचाने का है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर से महिलाओं को मुफ्त ‘इंदिराम्मा साड़ियों’ के वितरण के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में के. कविता की गिरफ्तारी और बाद में बीआरएस से उनके निलंबन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ”मैं एक भाई के उपहार के रूप में इंदिराम्मा साड़ियां बांटकर महिलाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त करने का प्रयास कर रहा हूं। दूसरी ओर केटीआर को देखिए, जो पारिवारिक संपत्ति में अपनी बहन को हिस्सा देने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी उस बहन को घर से बाहर कर दिया, जो मुकदमों का सामना करने और जेल में समय बिताने के बाद लौटी है।”



  • रेवंत रेड्डी ने कहा कि गलती चाहे किसी की भी हो, करीब छह महीने जेल में रहने के बाद जब कोई बहन घर लौटती है तो भाई का कर्तव्य है कि वह उसका ख्याल रखे। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई भाई अपनी बहन को उसकी गलतियों का हवाला देकर घर से बाहर कर सकता है? मुख्यमंत्री ने बीआरएस नेता केटीआर के महिला कल्याण से जुड़े दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि जो नेता अपनी बहन के साथ ऐसा व्यवहार करता है, उसकी महिला कल्याण संबंधी बातों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

    कविता ने बनाई अलग पार्टी

    गौरतलब है कि बीआरएस से अलग होने के बाद के. कविता ने ‘तेलंगाना रक्षण सेना’ (टीआरएस) नाम से अपना अलग राजनीतिक संगठन बनाया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में उन्हें वर्ष 2024 में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें करीब छह महीने जेल में रहना पड़ा था। पिछले सितंबर में इन घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कविता भावुक भी हो गई थीं। वह इससे पहले निजामाबाद से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

    Share:

  • दिवाली पर जगमगाई दुबई की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा... हिंदी में भी दिखाया शुभकामना संदेश

    Mon Nov 9 , 2026
    दुबई। दिवाली (Diwali) का त्योहार सिर्फ भारत (India) में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस बार दिवाली की रौनक दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर भी देखने को मिली. यहां इमारत की पूरी बाहरी सतह पर रोशनी के जरिए ‘हैप्पी दिवाली’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved