img-fluid

वापसी की तैयारी में शेख हसीना: पासपोर्ट व ID कार्ड के लिए आवेदन, बांग्लादेश सरकार ने मांगा था प्रत्यर्पण

November 09, 2026

नई दिल्ली. बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने अपने देश लौटने के लिए नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट (passport) और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने का अनुरोध किया है. अगस्त 2024 में जन-आक्रोश और हिंसक विद्रोह के बाद भारत में शरण लेने के बाद से दूतावास के साथ उनका यह पहला औपचारिक संपर्क है.

लंदन स्थित ‘मैट्रिक्स चैंबर्स’ के कानूनी प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को एक औपचारिक पत्र सौंपा. इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार द्वारा हसीना के मौजूदा दस्तावेज रद्द किए जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर उन्हें नए यात्रा दस्तावेज और पहचान पत्र शीघ्र जारी किए जाएं. वकीलों ने उनकी बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के तहत बांग्लादेश सरकार के दायित्वों का हवाला दिया है.


  • रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की योजना बना रही हैं. हालांकि, उनकी यह वापसी बांग्लादेश में नए राजनीतिक और कानूनी तनाव पैदा कर सकती है. नवंबर 2025 में बांग्लादेश की एक अदालत ने 2024 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए हिंसक क्रैकडाउन के मामले में उन्हें अनुपस्थिति में मृत्युदंड की सजा सुनाई थी.

    2024 से भारत में हैं शेख हसीना
    जून 2024 में सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत स्वतंत्रता सेनानी कोटा प्रणाली के विरोध में शुरू हुआ छात्र आंदोलन एक देशव्यापी जन-आंदोलन में बदल गया था, इसके बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर सैन्य विमान से भारत आना पड़ा था. उनकी पार्टी ‘अवामी लीग’ को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया.

    Share:

  • ईशा देओल और भरत तख्तानी के बीच फिर दिखी नजदीकी, दिवाली पार्टी में हाथ पकड़कर पहुंचे दोनों तो उड़ गई लोगों की नींद

    Mon Nov 9 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress)ईशा देओल (Esha Deol)एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ (Personal life)को लेकर चर्चा में आ गई हैं। करीब दो साल पहले पति भरत तख्तानी से अलग होने का फैसला करने वाली ईशा हाल ही में मुंबई की एक दिवाली पार्टी (Diwali Party)में अपने एक्स पति के साथ पहुंचीं। दोनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved