img-fluid

दिल्ली पहुंची ‘बीफ’, रेलवे स्टेशन पर 20 कार्टन में मिला संदिग्ध मांस

November 09, 2026

नई दिल्ली: हैदराबाद से नई दिल्ली पहुंचे एक संदिग्ध पार्सल को लेकर हड़कंप मच गया है. पार्सल को मीट कहकर बुक किया गया था. माल दिल्ली पहुंचा तो दावा किया गया कि थर्माकोल के 20 कार्टन में बीफ भरा है. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने निजामुद्दीन वाशिंग लाइन में ट्रेन से पूरा माल उतारकर कब्जे में लिया है. पुलिस ने माल का सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. DCP रेलवे बी. भारत रेड्डी के मुताबिक 8 नवंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे रेलवे विजिलेंस यूनिट, बड़ौदा हाउस ने रेलवे पुलिस को सूचना दी थी.


  • इसमें बताया गया था कि ट्रेन में बीफ पार्सल के जरिए ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है. इस सूचना पर जांच टीमें मौके पर पहुंची और पार्सल की जांच कराई गई. इस दौरान एफएसएल टीम के अलावा पशु चिकित्सक भी मौजूद रहे. इस दौरान कुल 20 थर्माकोल के कार्टन पकड़े गए हैं. इन सभी में संदिग्ध मांस भरा था. उन्होंने बताया कि इनका कुल वजन 1,286.35 किलोग्राम पाया गया है. यह पूरा माल शुक्रवार की सुबह दिल्ली पहुंची दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12721 आया है.

    पुलिस के मुताबिक यह पार्सल हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर बुक किया गया था. बुकिंग मटन के नाम से है. फिलहाल एफएसएल की टीमों ने मांस का सैंपल ले लिया है. पशु चिकित्सक की टीम भी अपने स्तर पर मांस की प्रकृति की जांच कर रही है. डीसीपी रेलवे के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत संदिग्ध मांस के निस्तारण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक यह साफ नहीं है कि यह मांस किस पशु का है. सूत्रों के मुताबिक बीफ की यह खेप दिल्ली में सप्लाई के लिए भेजी गई थी. ऐसे में रेलवे पुलिस अब हैदराबाद में मांस का पार्सल बुक करने वाले और दिल्ली में पार्सल रिसीव करने वाले व्यक्ति की डिटेल भी खंगालने में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक यदि जांच में प्रतिबंधित मांस होने की पुष्टि होती है तो इन दोनों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

    Share:

  • छोटे भाई ने ईंट से कुचलकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, खाली प्लॉट में फेंका शव

    Mon Nov 9 , 2026
    कानपुर। कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया। यहां संजय गांधी नगर में 40 वर्षीय आनंद सिंह उर्फ रगड़ू की हत्या कर शव पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई प्रियम सिंह पर लगा है। सोमवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved