img-fluid

MP: शादी के 7 महीने बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत, फंदे पर मिला पति का शव, बेड पर अचेत मिली गर्भवती पत्नी

November 07, 2026

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के माखननगर थाना क्षेत्र के ग्राम आंखमऊ में शुक्रवार शाम एक नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना में 23 वर्षीय आदर्श यादव का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी 6 माह की गर्भवती 21 वर्षीय पत्नी भारती बेड पर अचेत अवस्था में पाई गई। हादसे में भारती के गर्भ में पल रहे 6 माह के शिशु की भी मौत हो गई है।

भाई ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत आदर्श और भारती नया गांव के रहने वाले थे। दोनों की शादी इसी साल 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। चार दिन पहले ही वे ग्राम आंखमऊ में अपने नाना-नानी के घर आए थे। शुक्रवार शाम जब मृतका का भाई सिद्धार्थ माखननगर से वापस लौटा, तो कमरा अंदर से बंद था। उसने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से जाँच शुरू कर दी है। शनिवार को नर्मदापुरम जिला अस्पताल और माखननगर में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Share:

  • दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट पर प्रशासन का शिकंजा, ‘पटियाला पैग’ समेत चार गानों पर रोक

    Sat Nov 7 , 2026
    इंदौर। इंदौर (Indore) में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। धमकी भरे ईमेल और सियासी बयानबाजी के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर भी कॉन्सर्ट की तैयारियों को लेकर सख्ती दिखाई दे रही है। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved