img-fluid

‘जेनसन को नहीं पता था कि वह जासूस थी, वे सम्मानित व्यक्ति हैं’, NVIDIA CEO से बातचीत के बाद बोले ट्रंप

November 10, 2026

नई दिल्ली। NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) और चीन (China) के लिए कथित तौर पर जासूसी (Espionage) करने वाली एक महिला के बीच संबंधों का मामला सामने आने के बाद अमेरिका के तकनीकी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि संघीय जांच एजेंसी FBI इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि हुआंग को इस मामले में अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ट्रंप ने कहा कि FBI किसी अन्य संदर्भ में इस मामले की जांच कर रही है और उन्हें विश्वास है कि हुआंग की स्थिति ठीक रहेगी। उन्होंने बताया कि उनकी जेनसन हुआंग से बातचीत हुई है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने हुआंग से यह जानने के लिए बात की थी कि वह इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं। हुआंग ने उन्हें बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि संबंधित महिला जासूस थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हुआंग ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार करते हुए अपनी पत्नी और कंपनी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने NVIDIA की वेबसाइट पर जारी एक खुले पत्र में कहा कि वह जांच का पूरा समर्थन करते हैं और इसमें हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और NVIDIA की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।



  • द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह था कि एलिस हुआंग नाम की महिला चीन के लिए गोपनीय जानकारियां जुटा रही थी। इस घटनाक्रम ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासकर इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं चीन को NVIDIA की उन्नत चिप तकनीक तक पहुंच तो नहीं मिली। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर मार्क वार्नर और प्रतिनिधि हकीम जेफरीज ने भी मामले की आगे जांच कराने की मांग की है।

    वहीं, चीन ने जासूसी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन पर जासूसी के आरोप निराधार हैं और इनका उद्देश्य चीन को बदनाम करना है।

    अगले सप्ताह चीन के शेन्जेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात प्रस्तावित है। इस मामले को शी जिनपिंग के सामने उठाने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि फिलहाल उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने संभावना जताई कि शी जिनपिंग स्वयं इस मुद्दे पर उनसे बात कर सकते हैं। ट्रंप ने हुआंग को सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह उन्हें अच्छी तरह जानते हैं।

    गौरतलब है कि जेनसन हुआंग अमेरिकी AI नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने ट्रंप प्रशासन से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में सख्त नियम लागू नहीं करने की पैरवी की थी। साथ ही चीन को NVIDIA के H200 और H20 चिप बेचने की अनुमति देने की मांग भी की थी, जिसे हाल ही में ट्रंप ने मंजूरी दी थी।

    इस विवाद में सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि एलिस हुआंग का इस कंपनी से संबंध है। घटनाक्रम के बीच NVIDIA के शेयरों में सोमवार को चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले बुधवार से अब तक कंपनी के शेयर करीब 11 प्रतिशत तक टूट चुके हैं।

    Share:

  • पंजाब चुनाव से पहले जाट सिख फैक्टर की एंट्री, चारों प्रमुख दलों के अध्यक्ष एक ही समुदाय से, BJP ने भी बदली अपनी रणनीति

    Tue Nov 10 , 2026
    नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Legislative Assembly Elections)को लेकर राज्य की राजनीति (State politics)में अभी से नए समीकरण बनने लगे हैं। चुनाव में भले ही अभी समय बाकी है लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। इस बार पंजाब की सियासत में जाट सिख समुदाय (Jat Sikh community)की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved