img-fluid

ईरान से रूस-यूक्रेन तक 23 देशों के लिए अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी, नागरिकों को यात्रा नहीं करने की सलाह

November 10, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. Department of State) ने अपने नागरिकों के लिए 23 देशों को लेकर लेवल-4 की ट्रैवल एडवाइजरी (Travel Advisory) जारी की है। इस श्रेणी में शामिल देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। लेवल-4 को अमेरिकी विदेश विभाग की सबसे गंभीर चेतावनी माना जाता है। इसमें ईरान, रूस, यूक्रेन, अफगानिस्तान और उत्तर कोरिया समेत कई देश शामिल हैं।

क्या है ट्रैवल एडवाइजरी के चार स्तर?

अमेरिकी विदेश विभाग यात्रा संबंधी चेतावनियों को चार स्तरों में बांटता है। इनका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न देशों की सुरक्षा स्थिति और वहां मौजूद संभावित जोखिमों के बारे में जानकारी देना है।

लेवल-1: सामान्य सावधानी बरतें।

लेवल-2: अधिक सावधानी बरतें।

लेवल-3: यात्रा करने के फैसले पर पुनर्विचार करें।

लेवल-4: यात्रा न करें।

लेवल-4 का अर्थ है कि संबंधित देश में सुरक्षा की स्थिति गंभीर है। वहां सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, हिंसक अपराध, अपहरण या अन्य बड़े खतरे हो सकते हैं। ऐसे हालात में अमेरिकी नागरिकों के लिए आपात स्थिति से निपटना मुश्किल हो सकता है। संबंधित देशों में अमेरिकी दूतावासों की सेवाएं भी सीमित हो सकती हैं या उपलब्ध नहीं होंगी।



  • इन 23 देशों को लेवल-4 में रखा गया

    अमेरिकी विदेश विभाग की सूची के मुताबिक, लेवल-4 श्रेणी में शामिल 23 देश हैं—

    अफगानिस्तान

    बेलारूस

    बुर्किना फासो

    म्यांमार

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य

    चाड

    कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

    हैती

    ईरान

    इराक

    लेबनान

    लीबिया

    माली

    नाइजर

    उत्तर कोरिया

    रूस

    सोमालिया

    दक्षिण सूडान

    सूडान

    सीरिया

    युगांडा

    यूक्रेन

    यमन

    क्यों जारी की जाती है ऐसी चेतावनी?

    अमेरिकी विदेश विभाग किसी देश में सुरक्षा की स्थिति, सशस्त्र संघर्ष, आतंकवादी गतिविधियों, अपराध और नागरिकों के लिए संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करता है।

    लेवल-4 की चेतावनी का एक प्रमुख कारण यह भी हो सकता है कि संबंधित देश में अमेरिकी नागरिकों को आपात स्थिति में सहायता पहुंचाना मुश्किल हो। कई जगहों पर अमेरिकी दूतावास बंद हो सकते हैं या उनकी सेवाएं सीमित हो सकती हैं। ऐसे में किसी संकट में फंसे नागरिकों तक मदद पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

    अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे लेवल-4 श्रेणी में शामिल देशों की यात्रा से बचें और किसी भी यात्रा की योजना बनाने से पहले विदेश विभाग की आधिकारिक ट्रैवल एडवाइजरी जरूर देखें।

    Share:

  • गिरगांव चौपाटी पर नहीं मनेगा छठ पूजा उत्सव.... बॉम्बे HC ने अनुमति देने के किया इनकार

    Tue Nov 10 , 2026
    मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने 15 और 16 नवंबर को गिरगांव चौपाटी (Girgaon Chowpatty) पर छठ पूजा उत्सव (Chhath Puja Festival) मनाने की अनुमति मांगने वाली ‘मिथिला छठ पूजा संघ’ की याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत के मुताबिक भले ही भारत विविध आस्थाओं का देश है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved