img-fluid

ChatGPT और Gemini को मिल सकती है देसी AI से टक्कर! सरकार की नई तैयारी

November 10, 2026

डेस्क: भारत सरकार अब देश में बने Artificial Intelligence मॉडल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है. खासतौर पर प्रोटेक्शन और एयरोस्पेस जैसे जरूरी सेक्टर में भारतीय AI सिस्टम, Large Language Models और AI Agents का इस्तेमाल बढ़ाया जा सकता है. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के कुछ अहम विभागों को विदेशी कंपनियों के बनाए एडवांस AI मॉडल और एजेंट का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के लिए भी कहा जा सकता है.

इस योजना का मकसद जरूरी सरकारी कामों में भारत के अपने AI मॉडल को जगह देना और विदेशी टेक कंपनियों पर निर्भरता कम करना है. अधिकारियों के अनुसार, रक्षा जैसे कुछ विभाग पहले से ही अपने सुरक्षित AI सिस्टम तैयार कर रहे हैं. ये सिस्टम Air-Gapped होंगे, यानी इन्हें बाहरी नेटवर्क से अलग रखकर काम किया जा सकेगा. साथ ही, ये Edge पर भी काम कर सकेंगे. अब ऐसे विभागों से IndiaAI Mission के तहत बनाए जा रहे भारतीय AI मॉडल को इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार करने को कहा गया है.


  • सरकार ने मार्च 2024 में IndiaAI Mission को मंजूरी दी थी. इसके लिए 10,372 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इस मिशन के तहत कुल 20 AI मॉडल बनाने की योजना को मंजूरी दी गई है. इनमें सामान्य कामों के लिए Large Language Models और अलग-अलग सेक्टर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे Small Language Models शामिल हैं.

    इन मॉडल को तैयार करने की जिम्मेदारी 12 स्टार्टअप को दी गई है. इनमें Sarvam और BharatGen के नाम भी शामिल हैं, जो अब तक अपने कई AI मॉडल पेश कर चुके हैं. इनके अलावा Soket का वीडियो बनाने वाला AI मॉडल Varya और फाउंडेशन मॉडल EKA-1 भी जारी हो चुका है. वहीं, ZenteiQ ने Dhir 2B और Dhir 5B नाम के मॉडल पेश किए हैं.

    Gnani, Gan AI, Fractal, Tech Mahindra और Shodh AI जैसी कंपनियां भी इस मिशन के तहत भारतीय AI मॉडल तैयार कर रही हैं. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक, ये कंपनियां अगले 12 से 15 महीनों में अपने LLMs और SLMs पेश कर सकती हैं.

    सरकार चाहती है कि भारत के पास इतने सक्षम AI मॉडल हों, जिनका इस्तेमाल रक्षा और दूसरे जरूरी क्षेत्रों में किया जा सके. इसके लिए सरकार इन स्टार्टअप के साथ लगातार बातचीत कर रही है, ताकि उनके मौजूदा मॉडल को और बेहतर बनाया जा सके.अधिकारी के मुताबिक, भारत में तैयार किए गए कुछ घरेलू AI मॉडल फिलहाल दुनिया के बड़े और एडवांस AI मॉडल की क्षमता का करीब 80% तक हासिल कर चुके हैं.

    IndiaAI Mission का मकसद देश में AI से जुड़ी तकनीक और कारोबार को बढ़ावा देना भी है. इसके तहत कंप्यूटिंग क्षमता, नए AI मॉडल, डेटा प्लेटफॉर्म, AI ऐप डेवलपमेंट, स्किल ट्रेनिंग, स्टार्टअप को फंडिंग और सुरक्षित AI सिस्टम पर काम किया जा रहा है. इस पूरे मिशन को सरकार और प्राइवेट कंपनियों की साझेदारी से आगे बढ़ाया जाएगा.

    Share:

  • इंदौर: हीरा नगर थाना क्षेत्र में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से मची सनसनी

    Tue Nov 10 , 2026
    इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 95 वर्षीय राम कुंवर बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ ही रहती थीं। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved