img-fluid

‘आपातकाल एक गलती, बाबरी मस्जिद के लिए रोईं’, सोनिया गांधी के किताब में इन दावों पर भाजपा का रिएक्शन

November 10, 2026

नई दिल्ली। बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों को लेकर उन पर निशाना साधा है। सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में इमरजेंसी को “सही ठहराने” की कोशिश की है। इसे लेकर बीजेपी ने कहा कि इस किताब का नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ होना चाहिए था। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी आर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार द्वारा की गई ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना है।

बीजेपी की यह टिप्पणी सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दिन आई है। इस किताब में सोनिया गांधी ने 1975 में देश में लगाई गई इमरजेंसी पर बात की है और इसे एक गलती बताया है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनका मानना ​​है कि उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी ऐसा ही महसूस करने लगी थीं। सोनिया गांधी ने यह भी लिखा है कि अगर उनके पति राजीव गांधी के भाई संजय गांधी को “नियंत्रण में” रखा गया होता, तो इमरजेंसी के बाद हुए बहुत सारे नुकसान को रोका जा सकता था।


  • वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी आर केसवन ने कहा, “सोनिया गांधी अपनी किताब का नाम ‘बिलॉन्गिंग’ के बजाय ‘व्हाइटवॉशिंग’ रख सकती थीं, क्योंकि इस किताब का मकसद नेहरू-गांधी परिवार की ऐतिहासिक गलतियों पर पर्दा डालना और कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गंभीर पापों को छिपाना लगता है। वह कहती हैं कि वह बाबरी मस्जिद के लिए रोई थीं। क्या सोनिया गांधी की आंखों से एक भी आंसू तब निकला था, जब कांग्रेस के शासनकाल में 1984 के सिख नरसंहार के दौरान गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया और हजारों बेगुनाह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी?”

    बीजेपी नेता ने आगे कहा, “सोनिया गांधी बाटला हाउस के आतंकवादियों के लिए तो खूब रोईं, लेकिन क्या वह उन बहादुर CRPF जवानों के लिए रोईं, जो देश और लोगों की रक्षा करते हुए शहीद हो गए? क्या सोनिया गांधी उन बेगुनाह लोगों के लिए रोईं, जिनकी जान 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों में चली गई थी – जो कांग्रेस सरकार के समय हुआ था?” उन्होंने पूछा, “क्या उनकी किताब इस बात का जवाब देगी कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली कायर UPA सरकार ने जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की?”

    केशवन ने कहा कि सोनिया गांधी द्वारा ”आपातकाल को सही ठहराने और इसे एक सामान्य घटना बताने की कोशिश” अत्यंत चिंताजनक है, जबकि आपातकाल ने ”संविधान की हत्या की थी” और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया था। उन्होंने कहा, “केंद्र में लगभग 55 वर्षों तक रहे कांग्रेस शासन ने भारतीय राजनीति और हमारे लोकतंत्र को अपूरणीय क्षति पहुंचाई और गहरे घाव दिए। देश, प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए ऐतिहासिक पापों और गलतियों को प्रभावी ढंग से सुधारा है।”

    Share:

  • आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ ठोका शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

    Tue Nov 10 , 2026
    डेस्क। अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया का सामना यूएई से हो रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लक्ष्य राज चंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved