img-fluid

आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ ठोका शतक, 160 रन बनाकर हुए आउट

November 10, 2026

डेस्क। अंडर-19 एशिया कप में आज टीम इंडिया का सामना यूएई से हो रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत इस मैच अच्छी रही। पहले विकेट के लिए लक्ष्य राज चंदानी और आर्यवीर सहवाग के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लक्ष्य के आउट होने के बाद आर्यवीर सहवाग ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी और अंत में उन्होंने 131 गेंदों में शानदार शतक लगाया। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में अर्जुन राजपूत ने शतक लगाया था।


  • भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 13 शानदार चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस टूर्नामेंट में यह उनका पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ मुकाबले में 70 रनों की नाबाद पारी खेली थी, हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 22 रन ही बना पाए थे और उनका बल्ला नहीं चल सका था। उस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। सहवाग इस मैच में 168 गेंदों में 160 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 7 छक्के लगाए।

    आर्यवीर ने वीके विनीत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शानदार शतकीय साझेदारी की। इस दौरान आर्यवीर ने बहुत तेजी से रन बनाए, खुलकर बड़े-बड़े शॉट खेले और भारत के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 38 ओवर में ही 203 रन बना लिए थे। सहवाग के साथ-साथ वीके विनीत भी इस मैच में अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।

    Share:

  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सांस के जरिए गैस अंदर जाने से 3 कर्मचारियों की मौत

    Tue Nov 10 , 2026
    होसूर। तमिलनाडु के होसूर से एक हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी सामने आ रही है। यहां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की इकाई में हुई एक घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। तमिलनाडु सरकार के मंत्री VM कीर्तना ने इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved