img-fluid

PM पद को लेकर असमंजस में थीं सोनिया गांधी, आधी रात को बेटे राहुल से की थी चर्चा

November 10, 2026

नई दिल्ली: साल 2004 के मई महीने में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA गठबंधन ने तत्कालीन सत्तारूढ़ BJP के नेतृत्व वाले NDA सरकार को हराकर केंद्र की सत्ता में शानदार वापसी की थी. इस जीत के बाद कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने का सवाल खड़ा हो गया था.

उनके सहयोगी लगातार सोनिया गांधी पर प्रधानमंत्री बनने का दबाव बना रहे थे. ऐसे में सोनिया गांधी खुद को एक गहरे भावनात्मक द्वंद्व में घिरा हुआ महसूस कर रही थीं. शुरुआत में उन्होंने अपने दिवंगत पति और सास के कदमों पर चलने से साफ इनकार किया था, लेकिन सहयोगियों के दबाव में उनका दृढ़ निश्चय भी एक हलके से ‘ठीक है’ में बदल गया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल लिया. इसके लिए उन्होंने अपने बच्चों- राहुल और प्रियंका गांधी- से भी विस्तार से चर्चा की थी.

सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव में इसके बारे में आगे बताते हुए लिखा कि उनके प्रधानमंत्री पद को अस्वीकार करने के फैसले की जानकारी सबसे पहले उनके बेटे राहुल गांधी को मिली थी. राहुल अपनी मां के फैसले को सुनकर बहुत खुश हुए थे. वहीं, प्रियंका गांधी ने सोनिया के इस फैसले पर खुश हुई थीं.

हालांकि, 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से काफी पहले ही सोनिया गांधी ने अपने बच्चों- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी- के साथ प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की थी. उस वक्त उनका जवाब पूरी तरह से स्पष्ट था. उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा कि जब उनके बच्चों में से एक ने पूछा कि अगर UPA चुनाव जीतता है तो क्या वे प्रधानमंत्री बनेंगी, तब उन्होंने लगभग नाराजगी जताते हुए कहा था, ‘बिल्कुल नहीं!’


  • राहुल और प्रियंका ने उनसे दोबारा पूछा था, ‘क्या आप पूरी तरह से आश्वस्त हैं?’ इस पर सोनिया ने जवाब दिया था, ‘मैं अपने फैसले को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हूं.’ उस वक्त 34 साल के राहुल और 32 साल की प्रियंका अपनी मां का जवाब सुनकर बहुत खुश हुए थे. यहां तक कि सोनिया गांधी ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान अपना रुख बरकरार रखा था कि वह भारत की प्रधानमंत्री नहीं बनेंगी.

    हालांकि, 10 जनपथ स्थित आवास पर कांग्रेस की अहम बैठक के दौरान सोनिया गांधी के सहयोगी इस बात पर जोर देने लगे कि वह पीएम पद स्वीकार कर लें. इससे सोनिया अपने फैसले को लेकर असमंजस में फंस गईं. फिर सहयोगियों के दबाव में उन्होंने धीमी आवाज में प्रधानमंत्री बनना स्वीकार कर लिया था.

    इस दौरान प्रियंका गांधी मीटिंग रूम के बाहर इंतजार कर रही थीं. जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी मां ने प्रधानमंत्री बनने के लिए सहमति दे दी है, वह रोते हुए घर के अंदर पहुंचीं और राहुल गांधी को ढूंढ़ने लगीं. राहुल उस समय अपने कमरे में थे. प्रियंका ने उन्हें मां के फैसले के बारे में बताया. इसके बाद दोनों भाई-बहन परेशान हालत में अपनी मां के पास पहुंचे थे.

    सोनिया गांधी ने राहुल को बताया कि उन पर प्रधानमंत्री बनने के लिए दबाव बनाया गया था, लेकिन राहुल उनकी इस बात से सहमत नहीं हुए. उन्होंने सवाल किया, ‘हमारा क्या होगा?’ इसके बाद राहुल नाराज होकर वहां से चले गए. वहीं, प्रियंका ने अपनी मां से आग्रह किया कि वह खुद को किसी ऐसे फैसले के लिए मजबूर न होने दें, जिसे वह असल में नहीं लेना चाहतीं है.

    कुछ घंटे बाद सोनिया गांधी राहुल गांधी के कमरे में पहुंचीं और उनसे कहा, ‘मैंने अपना फैसला कर लिया है. मैं अपने रुख पर कायम रहूंगी.’ उनकी यह बात सुनकर राहुल ने उन्हें गले लगा लिया और भरोसा दिलाया कि उन्होंने बिल्कुल सही फैसला किया है.

    Share:

  • शादी के बाद पत्नी का पढ़ाई या नौकरी करना उसका अधिकार है न कि पति की मेहरबानी - झारखंड हाईकोर्ट

    Tue Nov 10 , 2026
    रांची । झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने कहा है कि शादी के बाद पत्नी का पढ़ाई या नौकरी करना उसका अधिकार है (Wife has right to pursue Education or Employment after Marriage), न कि पति की मेहरबानी (It is not favor granted by her Husband) । पत्नी की पढ़ाई या नौकरी करने की इच्छा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved