img-fluid

17-18 नवंबर को अमेरिका दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, कोलंबिया और शिकागो विश्वविद्यालयों के छात्रों से विदेश नीति और भू-राजनीति पर करेंगे चर्चा

November 12, 2026

नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका (US) के दौरे पर जाने वाले हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा बहुत छोटी होने वाली है. इस दौरान वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी (Columbia and Chicago universities) में कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.

सैम पित्रोदा के मुताबिक, राहुल गांधी 17 नवंबर को कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ प्लानिंग में छात्रों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वे दुनिया भर में हो रहे छात्र आंदोलनों पर भी अपनी बात रखेंगे. वहीं, 18 नवंबर को शिकागो यूनिवर्सिटी में भू-राजनीति और ईरान संघर्ष के बीच भारत की विदेश नीति के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी वे बोलेंगे.


  • इसके अलावा, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों के साथ उनकी एक बैठक भी होने वाली है. पित्रोदा ने कहा कि यह यात्रा काफी समय से टल रही थी. अब अमेरिका चुनाव के बाद उन्हें यात्रा के लिए सही समय लगा.

    बीजेपी की आलोचना बनावटी
    वहीं, इस यात्रा को लेकर बीजेपी की आलोचना पर भी उन्होंने बयान दिया. उन्होंने इसे बनावटी बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की समस्याओं पर बात करते हैं, लेकिन इसे देश की छवि से जोड़ देती है. उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी कभी भारत का अपमान नहीं कर सकते.

    वहीं, राहुल गांधी के नेपाल और बांग्लादेश जैसे मॉडल को भारत में दोहराने वाले बीजेपी के बयानों पर उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी को किसी दूसरे देश से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘वे महात्मा गांधी से प्रेरणा लेते हैं.’ उन्होंने भारतीय युवाओं के आंदोलनों पर बात करते हुए युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया को दिखाया कि वे हिंसा में विश्वास नहीं रखते.

    सैम पित्रोदा ने NEET और SIR को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों पर भी बात की. उन्होंने साफ कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार ज्यादा बड़े मुद्दे हैं. उनके मुताबिक, SIR फिलहाल युवाओं की प्राथमिकता में शामिल नहीं है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में युवा अपनी सरकारों से जवाबदेही मांग रहे हैं. वे ऐसी सरकार नहीं चाहते जो तानाशाही रवैया अपनाए या धर्म के नाम पर राजनीति करे.

    Share:

  • टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल, नोएल टाटा छह कंपनियों के बोर्ड से होंगे बाहर, नए चेयरमैन के नाम तय

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली। टाटा ग्रुप (Tata Group) में नेतृत्व के स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नोएल टाटा समूह (Noel Tata Group) की छह कंपनियों में बोर्ड स्तर के पदों से हटने वाले हैं। वह चार कंपनियों- ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और टाटा इंटरनेशनल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद छोड़ेंगे। इसके अलावा टाटा स्टील […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved