img-fluid

‘जाको राखे साइयां’, 100 फीट गहरे कुएं में गिरी 10 साल की बच्ची, शिवसेना नेता ने छलांग लगाकर बचाई जान

November 12, 2026

हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले (Hingoli district) में एक शिवसेना नेता की बहादुरी से 10 साल की बच्ची की जान बच गई। मालसेलू गांव (Malselu Village) में खेत पर पानी लेने गई बच्ची अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 100 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। उसे डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे शिवसेना किसान सेना के जिलाध्यक्ष गजानन हेंबाडे ने अपनी गाड़ी रोकी और बच्ची को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना हिंगोली जिले के मालसेलू गांव के बाहरी इलाके की है। यहां रहने वाली 10 वर्षीय वैष्णवी पवार खेत में बने कुएं से पानी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरी। बच्ची के कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मदद के लिए पुकारना शुरू कर दिया।



  • बच्ची को बचाने कुएं में कूदे शिवसेना नेता

    इसी बीच वहां से गुजर रहे शिवसेना किसान सेना के जिलाध्यक्ष गजानन हेंबाडे की नजर भीड़ पर पड़ी। माजरा समझते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और बिना देर किए कुएं की ओर दौड़ पड़े। बच्ची को पानी में डूबता देख उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 100 फीट गहरे कुएं में छलांग लगा दी।

    इसके बाद स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से बचाव अभियान में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद गजानन हेंबाडे और ग्रामीणों ने वैष्णवी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।

    बहादुरी की हो रही तारीफ

    घटना के बाद गजानन हेंबाडे की बहादुरी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने समय रहते साहस नहीं दिखाया होता तो बच्ची की जान खतरे में पड़ सकती थी। एक जनप्रतिनिधि के इस मानवीय प्रयास ने एक परिवार की खुशियां बचा लीं।

    Share:

  • 17-18 नवंबर को अमेरिका दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, कोलंबिया और शिकागो विश्वविद्यालयों के छात्रों से विदेश नीति और भू-राजनीति पर करेंगे चर्चा

    Thu Nov 12 , 2026
    नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of the Opposition) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका (US) के दौरे पर जाने वाले हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने बताया कि राहुल गांधी की यह यात्रा बहुत छोटी होने वाली है. इस दौरान वे कोलंबिया यूनिवर्सिटी और शिकागो यूनिवर्सिटी (Columbia and Chicago […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved