img-fluid

Nvidia CEO जेन्सन हुआंग के तीसरे अफेयर का दावा, कंपनी की महिला कर्मचारी से रिश्ते की चर्चा

November 13, 2026

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग (CEO Jensen Huang) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। उनके निजी संबंधों को लेकर एक के बाद एक दावे सामने आ रहे हैं। अब एक तीसरी महिला के साथ उनके कथित रिश्ते की चर्चा है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि यह महिला भी Nvidia की कर्मचारी है। हालांकि, उसकी पहचान और रिश्ते से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

इससे पहले हुआंग का नाम दो अन्य महिलाओं के साथ जोड़ा जा चुका है। इनमें एक चीनी महिला ऐलिस हुआंग और दूसरी कंपनी की वरिष्ठ महिला अधिकारी बताई गई हैं। इन घटनाक्रमों के बीच Nvidia के नेतृत्व और कंपनी के शेयरों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

CEO पद से इस्तीफे और अंतरिम नियुक्ति का दावा
खबर में दावा किया गया है कि जेन्सन हुआंग ने गुरुवार को CEO पद से इस्तीफा दे दिया और कंपनी ने कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO नियुक्त किया है। क्रेस इससे पहले Nvidia में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। हालांकि, इस्तीफे और नई नियुक्ति से जुड़े इस दावे की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है।

इसी बीच Nvidia के शेयरों में गुरुवार को करीब 10 प्रतिशत की गिरावट आने का दावा भी किया गया है। कंपनी के लिए यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब उसके नेतृत्व को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।


  • ऐलिस हुआंग के साथ रिश्ते की बात स्वीकारने का दावा
    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले महीने अपनी एक रिपोर्ट में जेन्सन हुआंग और ऐलिस हुआंग के बीच करीबी संबंध होने की बात कही थी। रिपोर्ट में ऐलिस को कथित तौर पर चीनी जासूस भी बताया गया था। इसके बाद हुआंग ने सोमवार को एक बयान जारी कर ऐलिस के साथ अपने संबंधों को स्वीकार करने का दावा किया। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी मांगी और कहा कि उनके व्यवहार का कोई बहाना नहीं है। उन्होंने परिवार का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करने की बात भी कही।

    ट्रंप ने FBI जांच की बात कही
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जेन्सन हुआंग और कथित तौर पर चीनी खुफिया एजेंसी से जुड़ी महिला के संबंधों की जांच FBI द्वारा किए जाने की बात कही है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने सोमवार को फोन पर हुआंग से इस मामले में बात की थी।

    ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने हुआंग से पूछा था कि क्या उन्हें इस बात का अंदाजा था कि संबंधित महिला जासूस है। इस पर हुआंग ने अनभिज्ञता जताई। ट्रंप ने कहा कि उन्हें हुआंग की बात पर विश्वास है।

    बाद में व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने हुआंग को सम्मानित व्यक्ति बताया और उम्मीद जताई कि वह जांच से बेदाग बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में कोई समस्या नहीं होगी और हुआंग को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रंप इससे पहले भी Nvidia CEO की प्रशंसा कर चुके हैं।

    Share:

  • US से एक साल में 4.83 लाख प्रवासी डिपोर्ट.... ट्रंप के शासन में टूटा 23 साल का रिकॉर्ड!

    Fri Nov 13 , 2026
    मिनियापोलिस। अमेरिका (America) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के नेतृत्व में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान अपने 23 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर देश से डिपोर्ट किया है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved