
इंदौर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले आईटी प्रोफेशनल शक्तिसिंह चौहान के परिवार को बड़ा न्याय मिला है। छठे जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी पत्नी, दो छोटे बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के भरण-पोषण के लिए 3 करोड़ 20 लाख 60 हजार 582 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि 10 जनवरी 2025 से भुगतान की तिथि तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी अदा किया जाए।बीमा कंपनी ने मुआवजा देने से बचने के लिए यह तर्क दिया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था और मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। हालांकि, न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इन सभी दलीलों को खारिज कर दिया।
न्यायाधीश अयाज मोहम्मद ने अपने आदेश में माना कि दुर्घटना बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई थी तथा मृतक की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही या दुर्घटना में योगदान सिद्ध नहीं हुआ।परिवादियों की ओर से अधिवक्ता राजेश खंडेलवाल ने प्रभावी पैरवी की।2024 में राऊ में हुआ था हादसा यह दर्दनाक हादसा 29 दिसंबर 2024 को शाम करीब 4 से 4:45 बजे राऊ स्थित एमराल्ड स्कूल के पास हुआ था। शक्तिसिंह चौहान अपनी बाइक पर अनिरुद्ध और आशीष के साथ इंदौर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शक्तिसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। अब न्यायालय के इस फैसले ने उनके परिवार को आर्थिक संबल देने के साथ न्याय की उम्मीद भी मजबूत की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved