नई दिल्ली। देश में शादी (Marriage -country) को लेकर बदलती सामाजिक परिस्थितियों की तस्वीर सामने आई है। जनगणना आयुक्त कार्यालय (Office of the Census Commissioner) के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS- 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में अविवाहित आबादी का अनुपात सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार बिहार में 58.3 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर में 57.5 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 55.8 प्रतिशत आबादी अविवाहित है।
वहीं, महिलाओं की शादी की औसत उम्र के मामले में जम्मू-कश्मीर सबसे आगे है। यहां महिलाएं औसतन 26.3 वर्ष की उम्र में विवाह कर रही हैं। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में महिलाओं की शादी की औसत उम्र सबसे कम 21.3 वर्ष दर्ज की गई है।
एसआरएस के आंकड़ों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच भी अंतर सामने आया है। शहरों में रहने वाली महिलाएं गांवों की महिलाओं की तुलना में औसतन करीब दो साल देर से शादी कर रही हैं। शिक्षा, रोजगार और बदलती जीवनशैली को विवाह की उम्र में आ रहे बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
आंकड़े बताते हैं कि देश में विवाह की उम्र और वैवाहिक स्थिति को लेकर राज्यों के बीच काफी अंतर है। खासकर शहरी क्षेत्रों में शादी की उम्र बढ़ने का रुझान सामाजिक बदलाव की ओर संकेत करता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved