img-fluid

बर्फीले पहाड़ों पर अब नहीं फिसलेंगे जवानों के कदम, सेना खरीदेगी खास टैक्टिकल स्की बूट

November 16, 2026

जम्मू। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ों (Snowy mountains) पर तैनात सेना के जवानों को अब फिसलन और भीषण ठंड (severe cold) से निपटने में मदद मिलेगी। भारतीय सेना (Indian Army) बारामुला के गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल (Lust) के लिए विशेष टैक्टिकल स्की बूट खरीदने जा रही है। 22 जोड़ी जूतों की इस खरीद का उद्देश्य बर्फीले इलाकों में प्रशिक्षण के दौरान जवानों को बेहतर सुरक्षा, आराम और मजबूत पकड़ उपलब्ध कराना है। इन जूतों का इस्तेमाल माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी किया जा सकेगा।

प्रत्येक जूते का वजन 1,950 ग्राम से अधिक नहीं होगा। हल्के वजन के कारण जवानों को दुर्गम और बर्फीले रास्तों पर आवाजाही के दौरान अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इन जूतों को इस तरह तैयार किया गया है कि जरूरत के मुताबिक जवान स्कीइंग के साथ पैदल चलने में भी इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें स्की-वॉक मैकेनिज्म दिया जाएगा, जिससे दोनों गतिविधियों के बीच आसानी से बदलाव किया जा सकेगा।



  • जूतों में ग्रिप वॉक सोल लगाया जाएगा, जो बर्फीली सतह पर बेहतर पकड़ बनाने में मदद करेगा। इसके अलावा थर्मल इंसुलेशन की सुविधा होगी, जिससे अत्यधिक ठंड में भी जवानों के पैर गर्म रह सकेंगे।

    पैरों की बनावट के अनुसार होगी फिटिंग

    इन विशेष जूतों में 45 डिग्री तक मुड़ने वाले कफ दिए जाएंगे। इससे पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई और उतराई के दौरान पैरों को मोड़ने में आसानी होगी। इनमें हीट-मोल्डेबल शेल और लाइनर भी होंगे, जिन्हें जवानों के पैरों की बनावट के अनुसार ढालकर बेहतर फिटिंग दी जा सकेगी।

    सेना की इस पहल का उद्देश्य बर्फबारी और अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों में जवानों की आवाजाही को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। खास स्की बूट मिलने से कठिन पहाड़ी परिस्थितियों में प्रशिक्षण के साथ सैन्य अभियानों के दौरान भी जवानों को मदद मिलने की उम्मीद है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved