img-fluid

इंदौर: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ का फायदा उठाने पहुंचे मोबाइल चोर….

November 16, 2026

  • टिकट खरीदकर कार्यक्रम में हुए शामिल गोल्ड और सिल्वर क्लास के टिकट लेकर कॉन्सर्ट में घुसे थे आरोपी…..
  • गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा….
  • 6 चोरी के मोबाइल बरामद….

इंदौर. इंदौर (Indore) में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के लाइव कॉन्सर्ट (concert) में हजारों की भीड़ के बीच मोबाइल चोर (Mobile thieves) गिरोह भी सक्रिय था। भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने के इरादे से गिरोह के सदस्य बाकायदा महंगे टिकट खरीदकर कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आ गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल बरामद किए हैं।


  • दरअसल, 15 नवंबर को सी21 एस्टेट ग्राउंड पर आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के मद्देनजर क्राइम ब्रांच और खजराना थाना पुलिस की टीमें तैनात थीं। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान नाजिम निवासी पुरानी दिल्ली और सुरेंद्र निवासी लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग शहरों में होने वाले बड़े कॉन्सर्ट को निशाना बनाते थे। ये गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर कार्यक्रम में शामिल होते और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करते थे। वही प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने जयपुर और दिल्ली सहित अन्य शहरों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के साथ 4 से 5 अन्य सदस्य भी सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस अब गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश और अन्य चोरी के मोबाइल की बरामदगी में जुटी है।

    Share:

  • नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते मनोरंजन का डबल धमाका, रोमांस से थ्रिलर तक रिलीज होंगी 8 नई फिल्में और सीरीज

    Mon Nov 16 , 2026
      नई दिल्ली । ओटीटी (OTT) पर नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन दर्शकों के लिए नवंबर का यह सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। 18 से 20 नवंबर 2026 के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आठ नए कंटेंट रिलीज होने जा रहे हैं। इस सूची में रोमांटिक कॉमेडी (Romantic Comedy), म्यूजिकल फैंटेसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved