img-fluid

इन्दौर: जिला एवं कुटुंब न्यायालयों में भी अब दोनों तरफ प्रिंटिंग वाले कागज का होगा उपयोग

November 16, 2026

हाईकोर्ट के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार ने जारी किए निर्देश

इन्दौर। मध्यप्रदेश (MP) हाईकोर्ट प्रशासन (High Court Administration) ने प्रदेश की सभी जिला अदालतों (District courts) और कुटुंब न्यायालयों (Family Courts) में भी अब कागज के उपयोग एवं प्रिंटिंग को लेकर एकरूपता लाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कोर्ट में प्रस्तुत किए जाने वाले याचिका, आवेदन, शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों में निर्धारित गुणवत्ता के ए-4 आकार के कागज का उपयोग करना होगा। साथ ही कागज के दोनों तरफ प्रिंटिंग अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।


  • हाईकोर्ट के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (आईटी-एसए) एफएच काजी द्वारा जारी मेमो में प्रदेश के सभी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालयों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। पूर्व में 31 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट को लेकर भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे। निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों के लिए 29.7 म 21 सेंटीमीटर आकार का अच्छी गुणवत्ता वाला ए-4 पेपर इस्तेमाल करना होगा, जिसकी मोटाई कम से कम 75 जीएसएम होनी चाहिए। प्रिंटिंग के लिए टाइम्स न्यू रोमन फॉन्ट और 14 फॉन्ट साइज निर्धारित किया गया है। दस्तावेजों में डेढ़ लाइन की स्पेसिंग रखनी होगी, जबकि कोटेशन और इंडेंट के लिए 12 फॉन्ट साइज तथा सिंगल लाइन स्पेसिंग का प्रावधान किया गया है। पेज के बाएं और दाएं तरफ 4-4 सेंटीमीटर तथा ऊपर और नीचे 2-2 सेंटीमीटर मार्जिन रखना होगा। हाईकोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का उद्देश्य कागज की खपत कम करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और कार्बन फुटप्रिंट घटाना है। जिला स्तर पर संबंधित किशोर न्याय बोर्डों को भी इन निर्देशों से अवगत कराकर अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved