
जबलपुर। गोरे होने का दावा करने वाली दो पाकिस्तानी क्रीमों पर मध्य प्रदेश में रोक लगा दी गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश द्वारा शनिवार को जारी सूचना के माध्यम से दो कास्मेटिक उत्पादों गोरी ब्यूटी क्रीम व चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम के संबंध में जनस्वास्थ्य चेतावनी जारी की गई है। विभाग के अनुसार उक्त उत्पाद पाकिस्तान में निर्मित हैं तथा देश में इनकी बिक्री हेतु आयात पंजीकरण जारी नहीं किया गया है। विभागीय सूचना के अनुसार इन उत्पादों में निर्धारित सीमा से अधिक भारी धातुएं होने की आशंका है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं।
केमिस्ट एसोसिएशन ने जारी किया अलर्ट
मध्य प्रदेश केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र धाकड़ और जबलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आजाद जैन ने सभी जिला अध्यक्ष एवं सचिवों से आग्रह किया है कि अपने-अपने जिले के समस्त केमिस्ट साथियों तक यह सूचना तत्काल पहुंचाएं।
छापेमारी से पहले ही गायब हुआ स्टॉक
इंदौर में कार्रवाई के बाद शनिवार को जब ड्रग विभाग की टीम भोपाल के बाजारों में कॉस्मेटिक कारोबारियों के यहां पहुंची, तो उन्हें निराशा हाथ लगी। व्यापारियों को छापे की भनक लग चुकी थी और उन्होंने आनन-फानन में दोनों पाकिस्तानी क्रीम का सारा स्टॉक छिपा दिया। कुछ व्यापारी तो अपनी दुकानें ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए।
एसोसिएशन ने केमिस्टों को दिए निर्देश
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved