
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र का चारखम्बा इलाका रविवार की रात तकरीबन 10:30 बजे हत्या की वारदात से दहल उठा। यहां नाबालिग नौशाद उर्फ डी, पिता स्वर्गीय शाकिर अली की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है 6-7 युवकों ने उसे घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड ने इसलिए भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मृतक नौशाद का नाम पहले भी जबलपुर के चर्चित कमेला क्षेत्र के ‘घोड़े वाले हत्याकांडÓ में सामने आ चुका था। वह उस मामले में आरोपी रह चुका था और किशोर न्याय व्यवस्था के तहत निरुद्ध भी रहा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved