img-fluid

चीन में ट्रंप की किम जोंग उन से मुलाकात की संभावना, शी जिनपिंग के फैसले पर टिकी नजरें

November 17, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का प्रस्तावित चीन (China Visit) दौरा कई अहम कूटनीतिक मुलाकातों के लिहाज से चर्चा में है। इस दौरान ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के साथ अलग-अलग बैठकें हो सकती हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी संभावित मुलाकात को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।



  • ट्रंप ने कहा है कि किम जोंग उन से मुलाकात होगी या नहीं, यह फैसला चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर निर्भर करेगा। यदि दोनों नेताओं की मुलाकात होती है, तो इसे अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा सकता है। इसका असर क्षेत्रीय कूटनीति पर भी पड़ सकता है।

    व्हाइट हाउस से फिलीपींस और चीन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने शी जिनपिंग और पुतिन के साथ संभावित मुलाकातों का जिक्र किया था। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से भी शी जिनपिंग और ट्रंप की बैठक की पुष्टि किए जाने की बात सामने आई।

    इस बीच, किम जोंग उन के भी चीन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता चीन में होने वाली बैठकों में शामिल होंगे या ट्रंप से उनकी मुलाकात होगी।

    Share:

  • सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला की सजा पर लगाई रोक; जानें क्या है पूरा मामला

    Tue Nov 17 , 2026
    नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र (Fake birth certificate) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें आजम खान की सजा पर रोक लगाई गई थी। साथ ही सुप्रीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved