वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का प्रस्तावित चीन (China Visit) दौरा कई अहम कूटनीतिक मुलाकातों के लिहाज से चर्चा में है। इस दौरान ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के साथ अलग-अलग बैठकें हो सकती हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनकी संभावित मुलाकात को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।
व्हाइट हाउस से फिलीपींस और चीन के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने शी जिनपिंग और पुतिन के साथ संभावित मुलाकातों का जिक्र किया था। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से भी शी जिनपिंग और ट्रंप की बैठक की पुष्टि किए जाने की बात सामने आई।
इस बीच, किम जोंग उन के भी चीन पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया के नेता चीन में होने वाली बैठकों में शामिल होंगे या ट्रंप से उनकी मुलाकात होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved