img-fluid

एनएसयूआई के प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय में हंगामा, नेमप्लेट उखाड़ी, गेट तोडऩे की कोशिश

November 17, 2026

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा हो गया। एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुलपति के नाम ज्ञापन देने कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। यहां चैनल गेट पर ताला लगा होने और ज्ञापन लेने में देरी के कारण बवाल मच गया। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैज्ञानिक दावों को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी कुलसचिव अनिल शर्मा से बहस हो गई।



  • विश्वविद्यालय में नारेबाजी के बीच एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने अचानक जूता उठा लिया। वे कुलसचिव को जूता दिखाकर नारेबाजी करने लगे। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने चैनल गेट तोडऩे की कोशिश की। गेट पर लातें मारी गईं और नेमप्लेट उखाड़ दी गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता, कुलपति के नाम ज्ञापन देने कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। यहां चैनल गेट पर ताला लगा हुआ था। कार्यकर्ता करीब 25 से 30 मिनट तक गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी करते रहे। कुलसचिव को बाहर बुलाने की मांग करते रहे। इसके बाद कार्यकर्ता दूसरे गेट से विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुए और कुलसचिव कार्यालय की ओर पहुंचे। वहां भी चैनल गेट पर ताला लगा मिला। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने गेट पर लात मारकर ताला तोडऩे का प्रयास किया। इस दौरान दीवार पर लगी नेमप्लेट भी टूटकर नीचे गिर गई। हंगामे के बीच विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा बाहर आए। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला और उनके बीच तीखी बहस होने लगी। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में ताला लगाने और ज्ञापन लेने में देरी को लेकर नाराजगी जताई। बहस के दौरान हिमांशु शुक्ला ने जूता लिया। वहीं कार्यकर्ता सत्ता के दलालों को जूते मारो..सहित अन्य नारे भी लगाते रहे। विवि में हंगामे को लेकर कुलसचिव अनिलकुमार शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता अनावश्यक उत्तेजित हो रहे थे। आज उन्होंने जो भी कार्य किया है, वह उचित नहीं है। कुलपति से चर्चा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved