img-fluid

धुरंधर 2 के गानों को ग्रैमी में नहीं मिली जगह, तमिल ट्रैक वारुवाइ ने मारी बाजी, बियॉन्से ने भी बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

November 18, 2026

नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh)की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 movie)ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस (Box Office)पर शानदार प्रदर्शन किया और इसके गानों ने भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल (Gained popularity)की। फिल्म के संगीत को लेकर ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 (Grammy Awards 2027)से भी काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब इन उम्मीदों को झटका लगा है। फिल्म को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए विचारार्थ कई एंट्रीज भेजी गई थीं लेकिन इनमें से एक को भी अंतिम नॉमिनेशन में जगह नहीं मिल सकी। दूसरी ओर भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तमिल गाने वारुवाइ को ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी के लिए नॉमिनेशन मिला है। इसे तमिल संगीत के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

धुरंधर 2 के संगीत को भारत में काफी पसंद किया गया था। फिल्म के कंपोजर शाश्वत सचदेव के साउंडट्रैक ने रिलीज के बाद दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई। इसी लोकप्रियता के चलते फिल्म के संगीत से जुड़े कई गानों और रिकॉर्डिंग को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की अलग-अलग श्रेणियों में विचार के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की ओर से कुल आठ एंट्रीज सबमिट की गई थीं। इनमें बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया और बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया जैसी श्रेणियां शामिल थीं।

फिल्म के गाने फिर से को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया के लिए भेजा गया था। वहीं जान से गुजरते हैं और कन्हैया को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस की श्रेणी में जगह दिलाने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा आरी आरी को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस के लिए विचारार्थ भेजा गया। दूसरी एंट्रीज में वारी जावां को बेस्ट डांस और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग जाइए सजना को बेस्ट पॉप डुओ या ग्रुप परफॉर्मेंस डेस्टिनी-मन अटकेया को बेस्ट रैप परफॉर्मेंस और हम प्यार करने वाले को बेस्ट रीमिक्स रिकॉर्डिंग कैटेगरी में शामिल किया गया था। हालांकि इनमें से कोई भी एंट्री नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सकी।

धुरंधर 2 के लिए यह भले ही निराशाजनक खबर हो लेकिन भारतीय संगीत जगत को एक बड़ी उपलब्धि जरूर मिली है। तमिल ट्रैक वारुवाइ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। रिपोर्ट के अनुसार यह पहली बार है जब किसी तमिल गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन हासिल हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर तमिल संगीत की पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में इस बार अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत के कई बड़े नामों का दबदबा देखने को मिल रहा है। गायिका RAYE सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली कलाकार बताई गई हैं। उनके बाद रोसालिया और इला का नाम शामिल है। वहीं पॉप स्टार बियॉन्से ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अपने करियर में 100 ग्रैमी नॉमिनेशन पाने वाली पहली कलाकार बन गई हैं। उन्हें मॉर्निंग ड्यू (डोंक) के लिए बेस्ट R&B सोलो परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।


  • ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 7 फरवरी को लॉस एंजेलिस में होना है। अब संगीत प्रेमियों की नजर पुरस्कार समारोह पर रहेगी। धुरंधर 2 भले ही इस बार ग्रैमी की अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाई लेकिन तमिल गाने वारुवाइ का नॉमिनेशन भारतीय संगीत के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

    Share:

  • जियो हॉटस्टार की नई मर्डर मिस्ट्री में जुड़वां बहनों का रहस्य, 6 एपिसोड में खुलेंगे चौंकाने वाले राज..

    Wed Nov 18 , 2026
    नई दिल्ली ।ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री (Murder Mystery) पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई सीरीज चर्चा में है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क (Student Of The Year: After Dark) नाम की यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज (Suspense Thriller Series) जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज होने के बाद टॉप 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved