img-fluid

शुक्रवार को ब्रेकअप और सोमवार तक नॉर्मल हो जाती हैं अनन्या, करण जौहर ने खोली एक्ट्रेस की लव लाइफ की पोल

November 19, 2026

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood actress)अनन्या पांडे(Ananya Panday) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी (private lives)को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनके और वॉकर ब्लैंकों के रिश्ते में दरार आने की खबरें सामने आ रही थीं। अब अनन्या ने करण जौहर (Karan Johar)के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 में अपनी रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बिना किसी का नाम लिए बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और अपनी इस जिंदगी का भरपूर आनंद ले रही हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि बीते कुछ समय में वह खुद को पहले से ज्यादा समझ पा रही हैं और अपनी खुशियों पर ध्यान दे रही हैं।

शो के दौरान करण जौहर ने अनन्या की लव लाइफ को लेकर मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने दर्शकों से कहा कि अनन्या उन लोगों में से हैं जो शुक्रवार को ब्रेकअप के बाद बेहद दुखी और परेशान नजर आती हैं लेकिन सोमवार आते-आते पूरी तरह सामान्य हो जाती हैं। करण की इस बात पर अनन्या भी मुस्कुराने लगीं। उन्होंने माना कि वह कई रिलेशनशिप में रही हैं और इसमें उन्हें कुछ भी गलत नहीं लगता। अनन्या के मुताबिक रिश्तों का अनुभव जिंदगी का हिस्सा है और हर रिश्ते से इंसान कुछ न कुछ सीखता है।

बातचीत के दौरान करण जौहर ने मजाक में यह भी कहा कि अनन्या अपने हर रिश्ते में लगभग शादी के मंडप तक पहुंच जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने साफ किया कि फिलहाल उनका किसी नए रिश्ते में आने का इरादा नहीं है। वह अभी सिंगल रहकर खुश हैं और खुद को समय देना चाहती हैं। अनन्या ने बताया कि पहले वह रिश्तों और दूसरे लोगों को अपनी जिंदगी में काफी ज्यादा प्राथमिकता देती थीं। लेकिन अब उन्हें महसूस हो रहा है कि खुद के साथ समय बिताना भी बेहद जरूरी है।

अनन्या ने शादी को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें शादी का विचार बेहद खूबसूरत लगता है। वह एक ऐसे रिश्ते की कल्पना से उत्साहित हो जाती हैं जिसमें दो लोग पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताएं। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगता है कि वह शादी करने के लिए ही पैदा हुई हैं। उनके मुताबिक एक ही इंसान के साथ जीवन बिताने और साथ मिलकर परिवार बनाने का ख्याल उन्हें काफी अच्छा लगता है।

हालांकि अनन्या ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ शादी करने के लिए किसी रिश्ते में बने रहना सही नहीं है। अगर दो लोग एक-दूसरे के साथ खुश नहीं हैं या अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं तो उन्हें साथ रहने का फैसला नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार किसी भी रिश्ते में आपसी समझ और भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है।


  • जब करण ने उनसे पूछा कि क्या वह सिंगल जिंदगी का आनंद ले रही हैं तो अनन्या ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा कहेंगी लेकिन अब उन्हें अकेले रहना अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह खुद को ज्यादा सहज और अपने असली स्वभाव के करीब महसूस कर रही हैं। इस पर करण जौहर ने मजाक में उनका अपने सिंगल क्लब में स्वागत किया। अनन्या के इस बयान के बाद उनके ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि उन्होंने वॉकर ब्लैंकों का नाम लेकर रिश्ते के खत्म होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    Share:

  • 'किंग' के क्लाइमैक्स एक्शन की तैयारी तेज, सिद्धार्थ आनंद ने पूरा रेसिंग सर्किट कराया बुक, नवंबर में खत्म होगी शूटिंग

    Thu Nov 19 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood)के बादशाह शाहरुख खान (Badshah Shah Rukh Khan)की आने वाली फिल्म किंग (Upcoming film ‘King’)को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है। अब इसकी शूटिंग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और मेकर्स दर्शकों (Makers, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved